Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की दोबारा एंट्री से बढ़ी TRP पर इस शख्स ने तोड़ी चुप्पी, कहा- भाविका शर्मा की री-एंट्री...

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :22 May 2025 11:20 AM
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में भाविका शर्मा की दोबारा एंट्री से कहानी में बड़ा ट्विस्ट आया है. वैभवी हंकारे और सनम जौहर का ट्रैक खत्म हो चुका है. अब बंगाली एक्टर अभिषेक सिंह की भाविका शर्मा की री-एंट्री से बढ़े शो की टीआरपी को लेकर बात की.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में हुई भाविक शर्मा की दोबारा से एंट्री ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. सीरियल में उनके आने से कहानी पूरी तरह से बदल गई. अब वैभवी हंकारे का ट्रैक खत्म हो चुका है और नील संग उसकी कहानी का भी द एंड हो गया है. कहा जा रहा है कि मेकर्स सनम जौहर का भी किरदार खत्म कर रहे हैं. इस बीच भाविका के दोबारा आने से शो की टीआरपी में सुधार आया है. शो में बंगाली एक्टर अभिषेक सिंह एसीपी सवी ठक्कर के सीनियर के रोल में दिख रहे हैं. अब एक्टर ने शो में काम करने पर रिएक्ट किया है.

अभिषेक सिंह ने कहा- भाविक शर्मा की रिटर्न…

गुम है किसी के प्यार में अभिषेक सिंह का नेगेटिव रोल है. फिल्मीबीट संग बातचीत में एक्टर ने कहा कि वह सेट पर नये है और वह एक इंट्रोवर्ट है, इस वजह से वह सबसे ओपन अप होने में वक्त ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाविका की री-एंट्री की वजह से टीआरपी नंबर्स में इजाफा हुआ है. एक्टर ने कहा कि जब आपके काम की सराहना की जाती है तो यह हमेशा बहुत अच्छा लगता है. भाविक शर्मा की रिटर्न फैंस के लिए एक ट्रीट है. मैं उनकी जर्नी में एक बाधा बन रहा हूं और मैं अपना सबसे खराब वर्जन पेश कर रहा हूं. मुझे लगता है कि गुड वर्सेज बैड का डायनैमिक दर्शकों के साथ सही तालमेल बिठा रही है.

सवी होगी किडनैप

गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी को किडनैप किया गया है. सवी सोचती है कि इसके पीछे ऋतुराज इसके पीछे है, लेकिन वह गलत है. उसकी किडनैप श्रीकांत ने किया. श्रीकांत उससे बदला लेना चाहता है क्योंकि उसे लगता है कि सवी ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि सवी, ऋतुराज से पूछताछ करती है. वह कहता है कि उसका तेजू और रजत के एक्सीडेंट के पीछे कोई हाथ नहीं है.

यह भी पढ़ें OTT Releases This Week: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, वीकेंड बिंज की कर लें तैयारी, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola