Anupama का है इन एक्टर्स के साथ छत्तीस का आंकड़ा, सेट पर नहीं होती बातचीत, नाम जान लगेगा झटका

स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है. शो की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली की लोकप्रियता हर दिन के साथ बढ़ती जा रही है. लेकिन आपको जानकर हैरान होगी कि सेट पर रुपाली की उनके कुछ को-स्टार्स से बातचीत नहीं होती.

सीरियल अनुपमा टीआरपी रेस में सबसे आगे रहता है. अनुपमा यानी रुपाली गांगुली शो में अपने परिवार के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहती है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भले शो में उनकी बॉन्डिग सारे एक्टर्स के साथ अच्छी दिखती है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है.

अनुपमा और वनराज भले ही सीरियल में बात कर लेते हो, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच काफी समय से कोल्ड वॉर चल रही है. सेट पर दोनों की बहुत कम बात होती है.
अनुपमा में काव्या का रोल मदालसा शर्मा निभाती है. रिपोर्ट्स की मानें तो सेट पर मदालसा और रुपाली की लड़ाई हुई थी. अब दोनों के बीच बातचीत नहीं होती. बता दें कि वो शो में वनराज की पत्नी का रोल निभाती है.
पारस कलनावत सीरियल अनुपमा छोड़ चुके है. शो में वो समर का रोल और अनुपमा के बेटे का रोल प्ले करते थे. पारस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि शो से निकालने के बाद उनसे रुपाली ने बात तक नहीं की थी. हालांकि पहले दोनों काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे.

अनुपमा की किंजल यानी निधि शाह और पारस कलनावत रियल लाइफ में अच्छा बॉन्ड शेयर करते है और दोनों दोस्त है. जब रुपाली और पारस की अनबन हुई तो उसके बाद एक्ट्रेस ने निधि से भी बात करना बंद कर दिया.

अनघा भोसले अनुपमा सीरियल में नंदिनी का किरदार निभाती थी. शो छोड़ अब वो कृष्ण भक्ति में लग गई है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सेट पर दोनों के बीच काफी ईगो-क्लैश होता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




