क्या श्रद्धा कपूर का बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग हो गया है ब्रेकअप, स्त्री 2 एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

Updated:
विज्ञापन
Shraddha Kapoor

Shraddha Kapoor

Shraddha Kapoor Rahul Mody: ऐसा लगता है कि श्रद्धा कपूर ने अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ रिश्ता खत्म कर लिया है? एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर राहुल को अनफॉलो कर दिया है. उन्होंने न सिर्फ राहुल बल्कि उनकी बहन, उनकी प्रोडक्शन कंपनी को भी अनफॉलो कर दिया है.

विज्ञापन

Shraddha Kapoor Rahul Mody: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन-दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म स्त्री 2 की रिलीज को लेकर चर्चा में है. फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब अभिनेत्री अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में है. सोशल मीडिया पर चर्चा है कि श्रद्धा ने अपने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. एक्ट्रेस ने राहुल की बहन, उनके प्रोडक्शन हाउस को भी अनफॉलो किया है. जिसके बाद फैंस के मन में ये ख्याल है कि दोनों का ब्रेकअप तो नहीं हो गया है.

क्या श्रद्धा कपूर का हो गया है ब्रेकअप

दरअसल श्रद्धा कपूर के हालिया इंस्टाग्राम व्यवहार को आज एक Reddit यूजर की ओर से नोट किया गया, जिससे स्टार्स की ब्रेकअप की अफवाहें फैल गई. बता दें कि कुछ महीने पहले ही अभिनेत्री ने राहुल संग अपने रिश्तें को ऑफिशियल किया था. पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ”हो सकता है ये एक पब्लिसिटी स्टंट हो… स्त्री 2 को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”श्रद्धा ने ऐसा क्यों किया… उन्होंने सचमें राहुल से ब्रेकअप कर लिया है क्या.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”अगर ये पब्लिसिटी स्टंट हुआ तो बहुत गंदा मजाक है.”

Also Read- Stree 2: पवन सिंह की आवाज में ‘आई नई’ गाने ने मचाया धमाल, श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव का धमाकेदार डांस

Also Read- Stree 2 vs Khel Khel: श्रद्धा कपूर या फिर अक्षय कुमार कौन बनेगा बॉक्स ऑफिस किंग, निर्माता बोले- जो जीता वही…

श्रद्धा ने राहुल संग शेयर किया था फोटो

जून में, श्रद्धा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर राहुल के साथ एक फोटो शेयर की, जिसने उनकी डेटिंग रूमर्स को कंफर्म कर दिया था. फोटो में श्रद्धा कैमरे के सामने मुस्कुराती नजर आईं, जबकि राहुल ने अजीब चेहरा बनाया हुआ था. तस्वीर शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा, “दिल रख ले, नींद तो वापसी दे दे यार.” उन्होंने तस्वीर में राहुल को भी टैग किया. स्टार्स अनंत अंबानी की शादी में भी एक साथ स्पॉट हुए थे.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Stree 2: श्रद्धा कपूर का जादू, क्या बनेगी 2024 की सबसे बड़ी फिल्म

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola