Dhinchak Pooja के गाने से एक बार फिर लोग हुए परेशान, बोले- कान से खून निकल रहा

Updated:
विज्ञापन

Dhinchak Pooja song : फेमस यूट्यूबर ढिंचैक पूजा का नया गाना दिलों का स्कूटर 2.0 रिलीज हो गया है. गाने के रिलीज होते ही यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया.

विज्ञापन

फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस फेम ढिंचैक पूजा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. पूजा का एक नया गाना दिलों का स्कूटर 2.0 रिलीज हुआ है, यह गाना यूजर्स के लिए सिर का दर्द बन गया है. गाने के सामने आने के बाद से ही लोग लगातार सोशल मीडिया पर पूजा को ट्रोल कर रहे हैं.

विज्ञापन

ढिंचैक पूजा का ये गाना हमेशा की तरह ही बेसुरा है. इस गाने में यूजर्स को न सुर का पता चल रहा है, न ही ताल का. गाने को पैपी सॉन्ग बनाने की कोशिश जरुर की है, लेकिन यह कुछ और ही बन गया है. वहीं यूजर्स का कहना है कि ठिंचक का यह गाना मजाक से ज्यादा और कुछ नहीं है.

ढिंचैक पूजा का दिलों का स्कूटर 2.0 वर्जन लोगों के लिए किसी टॉर्चर से कम नहीं है. गाने में ढिंचैक एक स्कूटर पर गाना गा रही है. उनके पीछे 2 और लोग बैठे है. सोशल मीडिया पर यह गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया. जिसके बाद लोगों ने ढिंचैक पूजा को ट्रोल करना शुरू कर दिया.

एक यूजर ने कहा, पूजा का यह गाना सुनकर डर गए हैं और उनके कानों से खून निकलने लगा है. दूसरे यूजर ने लिखा, ढिंचैक पूजा टोनी कक्कड़ से बेहतर लिरिक्स लिखती हैं. यहीं नहीं कई लोगों ने तो ढिंचैक पूजा को हेलमेट न पहनने पर पुलिस से शिकायत की है. इसे देखकर दिल्ली पुलिस यूजर से समय, जगह, तारीख के बारे में पूछा है.

https://twitter.com/pricelesslazy/status/1449989278696497154
कौन हैं ढिंचैक पूजा ?

ढिंचैक पूजा एक यूट्यूबर हैं. उनका असली नाम पूजा जैन हैं. पूजा ने साल 2017 में बिग बॉस के घर में एंट्री किया था. हालांकि वह बहुत जल्दी एलिमिनेट भी हो गई थी. उनका गाना स्वैग वाली टोपी, सेल्फी मैंने लेली आज, बापू देदे थोड़ा कैश, आफरीन फातिमा बेवफा है सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था.

Also Read: Bigg Boss 15: करण कुंद्रा ने शादी को लेकर किया खुलासा, तेजस्वी प्रकाश से शेयर कर चुके हैं अपने दिल की बात

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola