वीडियो कॉल पर Yuzvendra Chahal का चेहरा देखकर धनाश्री वर्मा ने तोड़ा उपवास, ऐसे मनाया वर्चुअल करवा चौथ
Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Oct 2022 1:53 PM
धनाश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने वर्चुअल तरीके से करवा चौथ सेलिब्रेट किया. इस दौरान धनाश्री ने वीडियो पोस्ट किया है. इसमें वो चहल को देखकर उपवास तोड़ती दिख रही है. वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे है.
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा इन दिनों अपने नये गाने ओ सजना को लेकर चर्चा में हैं. इस सॉन्ग को नेहा कक्कड़ ने गाया था. इस बीच धनाश्री का लेटेस्ट वीडियो सुर्खियों में है. इसमें धनाश्री करवा चौथ पर अपने पति का चेहरा देखकर उपवास तोड़ती दिख रही है. लेकिन इसमें ट्विस्ट है. दोनों ने साथ मिलकर वर्चुअल करवा चौथ मनाया. इसके साथ धनाश्री ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है.
धनाश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर करवा चौथ करते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें वो अपने पति युजवेंद्र चहल के साथ वर्चुअल करवा चौथ सेलिब्रेट करती दिख रही है. दोनों एक-दूसर से वीडियो कॉल के जरिए कनेक्ट होते दिख रहे है. पहले वो चहल का चेहरा देखती है औऱ पानी पीती है. उसके बाद चांद को वो देखती है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, भारत-ऑस्ट्रेलिया वाला करवा चौथ.
https://www.instagram.com/p/CjqeG34jhs0/
इन दिनों युजवेंद्र चहल टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया में है. इस वजह से चहल और धनाश्री वर्मा ने वर्चुअल करवा चौथ मनाया. वीडियो में धनाश्री लाल कलर के एथनिक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही है. चहल अपने होटल के कमरे में दिख रहे है. वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, भगवान आप दोनों की जोड़ी बनाए रखे. एक अन्य यूजर ने लिखा, ऐसे ही खुश रहो आप दोनों.
https://www.instagram.com/p/Cjp4uJXBskj/
इससे पहले युजवेंद्र चहल ने अपनी पत्नी धनाश्री वर्मा संग कुछ फोटोज शेयर कर करवा चौथ की बधाई दी थी. इसमें दोनों साथ में बैठ दिख रहे थे. क्रिकेटर ने अपनी पत्नी की मेहंदी दिखाते हुए तसवीरें शेयर की थी. बता दें कि दोनों ने 22 दिसंबर, 2020 को सात फेरे लिए थे. लवबर्ड्स अक्सर साथ में डांस वीडियो पोस्ट करते रहते है. धनाश्री एक यूट्यूबर है और उनका एक चैनल भी है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










