5 हजार की ड्रेस में Natasa Stankovic ने फ्लॉन्ट किया अपना ग्लैमरस लुक,चर्चा में 3 लाख का Louis Vuitton का पर्स
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Jul 2021 9:43 AM
Natasa Stankovic latest photo : भारतीय स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की वाइफ एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. नताशा आए दिन अपनी बेहद ग्लैमरस फोटोज से इंटरनेट पर आग लगा देती है. अब एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जिसमें वो काफी स्टनिंग लग रही है. लेकिन क्या आप एक्ट्रेस के इस टॉप की कीमत जानते है.
Natasa Stankovic latest photo : भारतीय स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की वाइफ एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. नताशा आए दिन अपनी बेहद ग्लैमरस फोटोज से इंटरनेट पर आग लगा देती है. अब एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जिसमें वो काफी स्टनिंग लग रही है. लेकिन क्या आप एक्ट्रेस के इस टॉप की कीमत जानते है.
नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर की हैं. इन तसवीरों में एक्ट्रेस एब्सट्रैक्ट प्रिंटेड ग्रीन क्रॉप टॉप और फ्लेयर्ड पैंट में नजर आ रही है. नताशा के हरे रंग के क्रॉप टॉप में पीले, हरे, काले और सफेद रंगों में सभी तरफ एब्सट्रैक्ट फ्लोरल प्रिंट बना हुआ है.नताशा बैक टू द 90 स्टाइल आउटफिट में स्टाइलिश लग रही है. ओपन हेयर में वो बेहद हसीन लग रही है.
https://www.instagram.com/p/CROAg9tgBeb/
एक्ट्रेस ने साथ में एक छोटा सा हैंडबैग भी कैरी किया है. नताशा का ये टॉप जारा का है और इसकी कीमत ब्रांड की वेबसाइट पर 2,990 रुपये है. वहीं, नताशा ने फैशन ब्रांड Bershka के फ्लेयर्ड ब्लैक पैंट्स के साथ पेयर किया है. इसकी कीमत ब्रांड की वेबसाइट पर 2,298 रुपये है. बात करें एक्ट्रेस के हैंडबैग की तो इसकी कीमत जान हैरान हो जाएंगे.
https://www.instagram.com/p/CRLtLLcg6pT/
नताशा का ये हैंडबैग Louis Vuitton का है जिसकी कीमत 4,150 डॉलर है जो लगभग ₹3,04,108 है. वैसे सेलेब्स के लिए मंहगे आउटफिट और बैंग तो आम बात है. वहीं, एक्ट्रेस अपने लुक्स को लेकर काफी सजग रहती है. आए दिन वो अपनी स्टनिंग फोटोज से फैंस को दिल जीतते रहती है.
नताशा ने इस आउटफिट में अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें वो रैंप वॉक करते हुए नजर आ रही है. वीडियो में वो अपनी परफेक्ट बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए दिख रही है. इस पर फैंस के ढेर सारे कमेंट्स और लाइक्स आ रहे है. बता दें कि नताशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ भी क्यूट फोटोज शेयर करती रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










