Crew Box Office Collection: जल्द 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी करीना कपूर की क्रू, वर्ल्डवाइड की इतनी कमाई

Published by : Ashish Lata Updated At : 06 Apr 2024 5:47 PM

विज्ञापन

crew box office collection

Crew Box Office Collection: करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन-स्टारर क्रू ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की और दर्शकों से इसे पॉजिटिव रिसपांस मिला है. अब ये मूवी वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है.

विज्ञापन

Crew Box Office Collection: करीना कपूर, तब्बू और कृति सैनन-स्टारर क्रू बॉकिस ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है.

Crew box office collection

बीते दिनों मेकर्स ने मूवी को बूस्ट करने के लिए बॉय वन गेन वन ऑफर भी दिया. अब क्रू को ऑफर का फायदा होता हुआ दिख रहा है, क्योंकि मूवी धीरे ही सही, लेकिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Crew box office collection

अब तक फिल्म ने 90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर नए नंबरों के साथ क्रू का पोस्टर शेयर किया. जिसमें लिखा, ”क्रू-सिंग इनटू वीक 2! दिन 8 वर्ल्डवाइड 94.58 करोड़.” क्रू में करीना, तब्बू और कृति मुख्य भूमिकाओं में हैं.

Crew box office collection

क्रू के बॉक्स ऑफिस नंबर पर फैन रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”करीना की एक्टिंग को देखकर मजा आ गया.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”वाह बधाई हो.. फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी.”

Also Read- Crew Box Office Collection: करीना की फिल्म पहुंची 40 करोड़ के पार, 7वें दिन कमाए इतने करोड़

Crew box office collection


क्रू में करीना, तब्बू और कीर्ति एयर होस्टेस की भूमिका में हैं, जो गुजारा करने के लिए संघर्ष कर रही हैं, क्योंकि उन्हें अपनी कंपनी में कम पेमेंट मिल रहा है.

Crew box office collection

उनके जीवन में तब बदलाव आता है, जब उन्हें पता चलता है कि एक मृत यात्री अपनी शर्ट के नीचे सोने के बिस्कुट की तस्करी कर रहा है. तब्बू के डायलॉग्स आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे.

Crew box office collection

कॉमेडी फिल्म में दिलजीत, कपिल शर्मा, सास्वता चटर्जी, राजेश शर्मा और कुलभूषण खरबंदा भी हैं. इसे बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क बैनर के तहत बनाया गया है.

Also Read- Crew Movie Ticket: क्रू के टिकट पर भारी डिस्काउंट, मेकर्स ने दिया Buy 1 get 1 का ऑफर

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola