ePaper

सपना चौधरी की बढ़ी मुश्किलें, हरियाणवी डांसर के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस, जानें पूरा मामला

Updated at : 11 Feb 2021 2:29 PM (IST)
विज्ञापन
सपना चौधरी की बढ़ी मुश्किलें, हरियाणवी डांसर के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस, जानें पूरा मामला

Cheating case filed against haryanvi dancer sapna chaudhary : हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस से हर किसी को दीवाना बना देती हैं. उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा देते हैं. अब सपना के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने धोखाधड़ी के एक मामले में FIR दर्ज की है. ऐसे में उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली है.

विज्ञापन

Cheating case filed against haryanvi dancer sapna chaudhary : हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस से हर किसी को दीवाना बना देती हैं. उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा देते हैं. अब सपना के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने धोखाधड़ी के एक मामले में FIR दर्ज की है. ऐसे में उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली है.

जानें क्या है मामला

दिल्ली पुलिस के मुताबिक करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी की शिकायत आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offences Wing) के आधार पर सपना चौधरी और अन्य के खिलाफ दर्ज की गई है. दरअसल, EOW के अधिकारियों के मुताबिक, सपना चौधरी के स्टेज शो के लिए पकंज चावला और कुछ अन्य लोगों की PR कंपनी और अन्य कंपनियों के साथ सपना ने स्टेज शो डांस और सिंगिग के एग्रीमेंट साईंन किए थे. जिसके लिए देसी क्वीन ने एडवांस में पैसे भी लिए. लेकिन स्टेज शो में परफॉर्मेंस नहीं किया.

हाल ही में सपना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई था, जिसमें वह शीशे में देख राहत फतेह अली खान का ‘तू इतनी खूबसूरत है…’ सॉन्ग गाती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो में सपना मिरर के सामने वीडियो बनाती नजर आईं हैं. सपना गाने पर लिपसिंग और एक्टिंग करती देखीं जा सकती हैं.

https://www.instagram.com/p/CK4F322At-g/
Also Read: ‘नागिन’ एक्ट्रेस मौनी रॉय का ऑरेंज ड्रेस में जबरदस्त फोटोशूट, हॉट तसवीर देख फैंस बोले- ‘मेरा दिल आपके…’

बता दें कि सपना चौधरी ने अपने दम पर हरियाणवी डांसर से बिग बॉस सेलेब्रिटी और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय किया है. उनके डांस शोज इतने हिट होते हैं कि बॉलीवुड एक्टर्स भी उनके आगे फीके नजर आते हैं. अक्‍सर सलवार-कमीज में नजर आनेवाली सपना चौधरी अब वेस्‍टर्न लुक में नजर आती हैं. वे अक्‍सर फोटोशूट करवाती रहती है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है.

Also Read: Anupama Upcoming Episode : इस वजह से अनुपमा ने लिया अपने ऊपर सारा इल्जाम? आगे आने वाला है नया ट्विस्‍ट

सपना चौधरी की बात करें तो उन्होंने हरियाणवी के अलावा, भोजपुरी, पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है. आपको बता दें सपना आए दिन कई सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय देती भी नजर आती हैं. इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती है. सपना ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था लेकिनल बेटे को जन्म देने की खबर उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए उन्हें हैरान कर दिया था.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : ‘पुरानी’ या ‘नयी सोनू’? पलक का ट्रांसपेरेंट ड्रेस में हॉट अदाएं, तो निधि का बोल्ड फोटोशूट… PHOTOS

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola