Cannes 2024: तारक मेहता फेम दीप्ति साधवानी ने रेड कार्पेट पर बिखेरा हुस्न का जलवा, दिखी बेहद खूबसूरत
Published by : Ashish Lata Updated At : 16 May 2024 3:37 PM
Cannes 2024
Cannes 2024: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दीप्ति साधवानी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के 77वें संस्करण में रेड कार्पेट पर वॉक किया. एक्ट्रेस ने 'रिकॉर्ड-ब्रेकिंग' लंबे ट्रेल वाले ऑरेंज गाउन में अपना जलवा बिखेरा. उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना बन गया.
Cannes 2024: टीवी एक्ट्रेस दीप्ति साधवानी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा और हास्य सम्राट जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. अब उन्होंने प्रतिष्ठित 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया. वह फीचर फिल्म ले ड्यूक्सिएम एक्ट (द सेकेंड एक्ट) के प्रीमियर के लिए उपस्थित थी. दीप्ति ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की और बताया कि कान्स 2024 के उद्घाटन समारोह में रेड कार्पेट पर चलकर वह कितनी सम्मानित महसूस कर रही हैं. अभिनेत्री ने दावा किया कि उनके ऑरेंज गाउन में ‘रिकॉर्ड-ब्रेकिंग’ लंबा ट्रेल था.
कौन हैं दीप्ति साधवानी?
दीप्ति साधवानी के कान्स फिल्म फेस्टिवल लुक की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”आपकी अदाएं कातिलाना है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”कान्स में सबका जाने का सपना होता है… आप बहुत लकी हो.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ऑरेंज गाउन में काफी सुंदर लग रही हो आप.” दीप्ति काफी अच्छे फैमिली बैकग्राउंड से आती हैं, लेकिन कला के प्रति उनके जुनून ने उन्हें फिल्म, टेलीविजन और म्यूजिक के क्षेत्र में जाने के लिए प्रेरित किया. उन्हें मिस नॉर्थ इंडिया का ताज पहनाया गया और बाद में वह मिस इंडिया प्रतियोगिता के रीजनल फाइनल में पहुंची.
Read Also- Cannes 2024 में कियारा आडवाणी दिखाएंगी अपने ग्लैमर का जलवा, इंडिया को करेंगी रिप्रेजेंट
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आ चुकी हैं दीप्ति
टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं. उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गोकुलधाम प्रीमियर लीग 3 के लिए होस्ट की भूमिका निभाई. उन्होंने एक मराठी कॉमेडी शो, हास्य सम्राट की भी मेजबानी की है. वह कई फिल्मों नजर हटी दुर्घटना घटी और रॉक बैंड पार्टी में अभिनय कर चुकी हैं. इसके अलावा, दीप्ति ने ‘हरियाणा रोडवे’ से लेकर जीवंत ‘लाला लाला लोरी’ तक कई हरियाणवी ट्रैक पर अभिनय करके खुद को म्यूजिक इंडस्ट्री में स्थापित किया.
Read Also- Cannes Film Festival 2024: ऐश्वर्या राय के साथ हीरामंडी की ये एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर दिखाएगी जलवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










