कौन हैं ऐनी कार्सन? जिन्हें मिला 2026 का साहित्य नोबेल, लेखन का अंदाज है सबसे अलग

Updated:
विज्ञापन

ऐनी कार्सन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कनाडाई लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार मिला है. जानें उनकी अनोखी लेखन शैली और पुरानी कहानियों को नए अंदाज में पेश करने की कला के बारे में.

विज्ञापन

साहित्य की दुनिया में एक बार फिर बड़ा नाम सामने आया है... वो नाम है, 'ऐनी कार्सन'. अपनी अलग सोच, अनोखी लेखन शैली और पुरानी कहानियों को नए अंदाज में पेश करने वाली कनाडाई लेखिका को 2026 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है. स्वीडिश अकादमी ने उनके लेखन को साहसी और कल्पनाशील बताया है. लेकिन आखिर ऐनी कार्सन के लेखन में ऐसा क्या खास है, जिसने उन्हें साहित्य के इस सबसे बड़े सम्मान तक पहुंचाया? और कौन हैं ऐनी कार्सन... आइए जानते हैं.

विज्ञापन
कनाडा की लेखिका Anne Carson को मिला Nobel Prize in Literature 2026

स्वीडिश अकादमी ने इस सम्मान का किया ऐलान

आपको बता दें कि कनाडा की मशहूर लेखिका ऐनी कार्सन को साल 2026 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है. स्वीडिश अकादमी ने गुरुवार को इस सम्मान का ऐलान किया. अकादमी ने कार्सन के लेखन को साहसी और कल्पनाशील बताया है. नोबेल समिति के मुताबिक, ऐनी कार्सन अपनी रचनाओं में पुराने दौर की कहानियों और आज की जिंदगी को बेहद अलग तरीके से जोड़ती हैं. उनके लेखन में प्राचीन साहित्य की झलक भी मिलती है और आधुनिक समय की भावनाएं भी दिखाई देती हैं.

लेखन का अंदाज बाकी से अलग

ऐनी कार्सन की सबसे खास बात उनका लिखने का तरीका है. वह पुरानी कहानियों को सिर्फ नए शब्दों में पेश नहीं करतीं, बल्कि उनमें अपनी सोच और कल्पना भी शामिल करती हैं. उनकी कई रचनाओं में कविता, कहानी और निबंध के बीच का फर्क भी साफ नहीं रहता. 1990 के दशक में उनकी कई चर्चित रचनाएं सामने आईं. साल 1995 में आई उनकी किताब ‘ग्लास, आयरनी, एंड गॉड’ में शामिल ‘द ग्लास एसे’ को भी उनके महत्वपूर्ण कामों में गिना जाता है.

कब और कहां हुआ ऐनी कार्सन का जन्म?

ऐनी कार्सन का जन्म 1950 में कनाडा के टोरंटो में हुआ था. उन्होंने प्राचीन यूनानी और रोमन साहित्य की पढ़ाई की. साल 1981 में उनकी डॉक्टरेट थीसिस ‘ओडी एट अमो एर्गो सम’ प्रकाशित हुई थी. शास्त्रीय साहित्य पर उनकी गहरी पकड़ का असर उनकी बाद की रचनाओं में भी देखने को मिलता है. इसी वजह से साहित्य की दुनिया में उनकी अलग पहचान बनी.

2025 में लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई को मिला था नोबेल

इससे पहले साल 2025 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई को दिया गया था. उन्हें उनके ऐसे लेखन के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें मुश्किल और अराजक परिस्थितियों के बीच इंसान और कला की भूमिका को दिखाया गया है. उनकी चर्चित रचनाओं में ‘वॉर एंड वॉर’ और ‘सेइओबो देयर बिलो’ जैसी किताबें शामिल हैं. उनके लेखन में समाज की परेशानियों, अनिश्चितता और इंसानी संघर्ष की झलक मिलती है.

Nobel Prize 2026: कनाडा की Anne Carson को साहित्य का नोबेल, शास्त्रीय  परंपरा को दिया नया रूप-canadian-poet-anne-carson-wins-2026-nobel-prize-in-literature  | Times Now Navbharat

2024 में हान कांग बनी थीं साहित्य की नोबेल विजेता

साल 2024 में दक्षिण कोरिया की लेखिका हान कांग को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया था. उन्हें ऐसा साहित्य लिखने के लिए सम्मान मिला, जिसमें ऐतिहासिक घटनाओं के दर्द और इंसानी जिंदगी की नाजुकता को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाया गया है. हान कांग की किताब ‘द वेजिटेरियन’ को भी दुनियाभर में काफी पहचान मिली. इसके अंग्रेजी अनुवाद को 2016 में इंटरनेशनल बुकर प्राइज मिला था.

2023 में जॉन फॉसे को मिला था सम्मान

साल 2023 का साहित्य नोबेल पुरस्कार नॉर्वे के लेखक जॉन फॉसे को मिला था. उन्हें उनके नए और अलग तरह के नाटकों और गद्य लेखन के लिए यह सम्मान दिया गया. जॉन फॉसे की रचनाओं में अकेलापन, डर, मौत और आध्यात्मिकता जैसे विषय देखने को मिलते हैं. उनकी लेखन शैली में छोटे संवाद, खामोशी और शब्दों की दोहराव वाली शैली काफी खास मानी जाती है.

ये भी पढ़ें: पवन सिंह के साथ काम करने वाली सोनम मलिक की ‘राइज एंड फॉल 2’ में एंट्री, जानें क्या है कनेक्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola