Gadar 2 में सनी देओल का ऑनस्क्रीन बेटा बनेगा ये एक्टर, स्मार्टनेस में एक्टर से नहीं है कम
Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 को लेकर फैंस काफी बेताब है. फिल्म के पहले पार्ट में उनके बेटे का रोल उत्कर्ष शर्मा ने निभाया था. अब इसके दूसरे पार्ट में उनके बेटे का रोल कौन निभा रहा है, ये आपको हम बताते है.
Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की 2001 की एक्शन फिल्म- गदर: एक प्रेम कथा ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म में तारा सिंह और सकीना की लव स्टोरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. इसमें उनके ऑनस्क्रीन बेटे चरणजीत का रोल उत्कर्ष शर्मा ने प्ले किया था. अब ‘गदर 2’ (Gadar 2) आने वाला है और इसमें एक बार फिर से उत्कर्ष अपने एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले है.
‘गदर 2’ को लेकर फैंस ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते है. उत्कर्ष शर्मा ‘गदर 2’ के साथ अपनी नयी यात्रा के लिए पूरी तरह से तैयार है. उत्कर्ष फिल्म में तारा सिंह और सकीना के बेटे के रोल में दिखेंगे. इस किरदार के लिए उन्होंने जमकर तैयारी की है. कोईमोई की एक रिपोर्ट की मानें तो उत्कर्ष ने बताया, गदर 2 जबरदस्त एक्शन सीन होंगे, जिसे दर्शकों ने बड़े स्क्रीन पर पहले कभी नहीं देखा होगा. उसी की तैयारी के लिए साउथ फिल्म इंडस्ट्री के प्रशिक्षित एक्शन कोरियोग्राफरों के मार्गदर्शन में मैंने लगभग एक महीने तक पार्कौर सीखा.
https://www.instagram.com/p/CW7XSexqKYl/
सनी देओल की तारीफ करते हुए उत्कर्ष शर्मा ने कहा, सनी सर एक संस्थान है और वो काफी प्रतिभाशाली है. वो ईमानदार और अनुशासन को फॉलो करते है. एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में उनके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने से लेकर अब उनके साथ काम करने तक मैं कह सकता हूं कि वह अभी भी वही है, सपोर्टिव, केयरिंग और एक अच्छे इंसान है. मैं लकी हूं कि मुझे सनी सर के साथ पुराने दिनों को फिर से जीने का मौका मिला और उनके साथ काम करने की यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी.
Also Read: Gadar: कौन है ‘गदर’ में नजर आया छोटा बच्चा? इतना बड़ा हो गया है सनी देओल का रील लाइफ बेटा
उत्कर्ष शर्मा फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे है और वो कई अन्य फिल्मों में नजर आ चुके है, जिसमें ‘जीनियस’, तुम्हारे हवाले वतन साथियों, प्रपोज, स्टिल लाइफ में काम कर चुके है. इसके अलावा ‘पर्पज’ और ‘होम’ नाम की दो शॉर्ट फिल्म भी वो बना चुके है. बता दें कि उन्होंने अपनी पढ़ाई विदेश में की है. इंस्टाग्राम पर वो काफी एक्टिव रहते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए