Sky Force ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, आइये जानते हैं फिल्म के लिए स्टारकास्ट ने ली कितनी फीस
Published by : Ashish Lata Updated At : 25 Jan 2025 2:20 PM
Sky Force Box Office Collection Day 8
Sky Force: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की स्काई फोर्स सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने पहले दिन 11 करोड़ से ज्यादा कमाई की. आइये जानते हैं इसमें काम करने के लिए स्टारकास्ट ने कितनी फीस ली.
Sky Force: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया स्टारर स्काई फोर्स 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस हमले पर आधारित है. एरियल एक्शन एंटरटेनर में निमरत कौर और सारा अली खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी की ओर से निर्देशित फिल्म ने ओपनिंग डे पर 11 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. वहीं गणतंत्र दिवस पर इसका कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है. आइये जानते हैं मूवी में काम करने के लिए स्टारकास्ट ने फीस के तौर पर कितनी फीस ली.
स्काई फोर्स के लिए अक्षय कुमार ने ली कितनी फीस
स्काई फोर्स में अक्षय कुमार ने विंग कमांडर केओ आहूजा की भूमिका निभाई है. आहूजा, एक देशभक्त और दृढ़ व्यक्ति हैं, जो “आंख के बदले आंख” के सिद्धांत पर चलता है. इस हवाई एक्शन ड्रामा में अभिनेता का प्रदर्शन भारी कीमत के साथ आता है. siasat की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय को उनकी भूमिका के लिए 70 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था.
वीर पहाड़िया को मिले इतने रुपये
वीर पहाड़िया ने स्काई फोर्स से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया है. उन्होंने टी. विजया का किरदार निभाया है, जो साहसी है और दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए तैयार है. इस रोल के लिए वीर ने कथित तौर पर 50 लाख के करीब चार्ज किए हैं.
सारा अली खान और निम्रत कौर ने ली इतनी फीस
सारा अली खान फिल्म में टी. विजया की पत्नी के रोल में दिखाई दे रही हैं, जो अपने पति के खो जाने पर सरकार को चुनौती देती है. इस मूवी के लिए सारा को 3 करोड़ रुपये फीस मिली है. निम्रत कौर ने केओ आहूजा की पत्नी का रोल निभाया है. उन्हें फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये मिले हैं.
शरद केलकर ने चार्ज किए इतने रुपये
शरद केलकर ने अहमद हुसैन का किरदार निभाया है. शरद को इस फिल्म के लिए कथित तौर पर 70 लाख रुपये मिले हैं. स्काई फोर्स ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है. Sacnilk.com के अनुसार फिल्म ने अपने शुरुआती दिन में 11.25 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म अपने पहले दिन दोहरे अंक में कमाई करने में सफल रही और यह गणतंत्र दिवस पर जबरदस्त कमाई करेगी.
यह भी पढ़ें- Sky Force Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की स्काई फोर्स हिट हुई या फ्लॉप, ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़
यह भी पढ़ें- Sky Force Twitter Review: स्काई फोर्स देखने के बाद नेटिजन्स का पहला रिएक्शन आया सामने, टिकट लेने से पहले पढ़ें रिव्यू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










