Sikandar: सलमान खान की फिल्म सिकंदर में इस एक्ट्रेस ने ली एंट्री, कहा- ये रियल लाइफ है या मैं सपना देख रही…

Updated:
विज्ञापन
Sikandar Update

Sikandar Update

Sikandar: फिल्म सिकंदर इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में सलमान खान लीड रोल में है और उनके साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी दिखेगी. फिल्म में अब एक और एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है.

विज्ञापन

Sikandar: सलमान खान की फिल्म सिकंदर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है . फिल्म का टीजर एक्टर के जन्मदिन पर रिलीज हो चुका है. मूवी इसी साल ईद पर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. मूवी में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना, शरमन जोशी और काजल अग्रवाल हैं. अब उनकी टीम में एक और नये शख्स की एंट्री हो गई है और उसका नाम है अंजिनी धवन. अंजिनी ने फिल्म बिन्नी एंड फैमिली से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था.

सलमान खान की फिल्म सिकंदर में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री

अंजिनी धवन बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की भतीजी है. अब वह सलमान खान के साथ सिकंदर में नजर आएंगी. हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल से बातचीत में कहा कि, अब जब टीजर आ चुका है, तो मैं इस बारे में फाइनली बात कर सकती हूं. मैं इससे ज्यादा आभारी और थैंकफुल नहीं हो सकती. हर बार जब मैं फिल्म के सेट पर जाती हूं, तो मुझे खुद को पिंच करके खुद से पूछती हूं कि क्या ये रियल लाइफ है या मैं सपना देख रही हूं.

अंजिनी धवन ने सलमान खान को लेकर कहा- उनके साथ काम…

सलमान खान के बारे में अंजिनी धवन ने कहा, बचपन से ही मैं उनकी फैन रही हूं. मुझे उनकी फिल्म, खासकर डेविड अंकल के साथ उन्होंने जो की है,पार्टनर, मुझसे शादी करोगी काफी पसंद है. जब भी मेरा दिन खराब होता है, तब मैं पार्टनर देख लेती हूं और मैं ठीक हो जाती हूं. उनके साथ काम करना एक सपने के पूरे होने जैसा है.

डंब बिरयानी में नजर आएंगे सलमान खान

सलमान खान जल्द ही अपने भतीजे अरहान खान के पॉडकास्ट डंब बिरयानी में नजर आएंगे. इसका प्रोमो सामने आया था. प्रोमो में सलमान के पुराने इंटरव्यू और कुछ पुराने फुटेज दिख रहे हैं. इसमें एक्टर अरहान को अपने परिवार, दोस्तों के लिए हमेशा खड़े रहने की सलाह देते हैं.

यह भी पढ़ें- Sikandar: ‘सिकंदर’ को लेकर रश्मिका मंदाना ने दिया अपडेट, कहा- सलमान खान जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं…

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola