Shweta Bachchan Birthday Party: बच्चन परिवार ने मनाया श्वेता बच्चन का 50वां बर्थडे, पार्टी में नहीं दिखे अभिषेक-ऐश्वर्या

Shweta Bachchan Birthday Party: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने 17 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. पार्टी में आपको बताते है कौन-कौन नजर आया.
Shweta Bachchan Birthday Party: महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया. मुंबई में उनके लिए एक पार्टी रखा गया, जिसमें कई सितारों ने शिरकत की.

श्वेता बच्चन नंदा के बर्थडे पार्टी में उनके माता-पिता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन शामिल हुए. बिग बी कार में बैठे दिखे. जबकि जया सलवार-सूट में नजर आई.

श्वेता बच्चन नंदा की बेटी नव्या नवेली नंदा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धांत चतुर्वेदी भी इस पार्टी का हिस्सा बने. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नव्या और सिद्धांत एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने इस रिश्ते को कन्फर्म नहीं किया है.

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी पार्टी में नजर आई. बता दें कि खबरें है कि श्वेता के बेटे अगस्तय और सुहाना एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है.

इसके अलावा शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी श्वेता बच्चन की पार्टी में शामिल हुई. करण जौहर भी इस पार्टी का हिस्सा बने.

इस पार्टी में श्वेता के भाई अभिषेक बच्चन, भाभी ऐश्वर्या बच्चन और आराध्या तीनों ही नजर नहीं आए. हाल ही में बच्चन परिवार अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग में साथ में नजर आए थे.

श्वेता के जन्मदिन पर अभिषेक बच्चन ने अपनी बहन के लिए एक बर्थडे वीडियो शेयर किया था. वीडियो में दोनों की बचपन की तसवीरें थी. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो श्वेता दी! मैं शायद यह न कह सकूं या दिखा सकूं, लेकिन तुम मेरे लिए दुनिया हो. लव यू.”

हाल ही में मेगास्टार अमिताभ बच्चन के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबरें सामने आई थी. जिसके बाद बिग बी ने फेक न्यूज कहकर इसे खारिज कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










