अमिताभ बच्चन की लाडली Shweta Bachchan इस सुपरस्टार की थीं दीवानी, तकिए के नीचे रखती थी खास चीज

करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा ने बतौर गेस्ट बनकर आए थे. रैपिड फायर राउंड के दौरान करण ने श्वेता से पूछा, हॉटनेस के मामले में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन और ऋतिक रोशन को कितना रैंक देंगी.
Shweta Bachchan birthday: महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा (Shweta Bachchan) आज अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है. श्वेता भले ही फिल्मों से दूर है, लेकिन अक्सर वो बॉलीवुड की पार्टीज और इवेंट में नजर आती है. श्वेता ने सिनेमा की दुनिया से दूरी बनाई रखी, लेकिन क्या आप उनके टीनएज क्रश के बारे में जानते है. शो ‘कॉफी विद करण’ में श्वेता ने खुद ये बात बताया था.
करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा ने बतौर गेस्ट बनकर आए थे. ये एपिसोड काफी मजेदार था. रैपिड फायर राउंड के दौरान करण ने श्वेता से पूछा, हॉटनेस के मामले में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन और ऋतिक रोशन को कितना रैंक देंगी. जिसके बाद उन्होंने सबसे पहले सलमान खान का नाम लिया. उसके बाद ऋतिक, शाहरुख, अक्षय, आमिर और अजय.
श्वेता बच्चन ने बताया कि सलमान उनके टीनएज क्रश थे. उन्होंने बताया कि वीसीआर पर ‘मैंने प्यार किया’ देखने के बाद उन्हें यह फिल्म बहुत पसंद आई. श्वेता ने कहा, हमें स्कूल में फिल्में देखने की इजाजत नहीं थी. इसलिए मैंने पूरी फिल्म को एक ऑडियो कैसेट पर रिकॉर्ड किया और इसे सुनती थी, क्योंकि मैं सलमान से प्यार करती थी. मैं उस टोपी को पहनना चाहती थी जिसमें लिखा था, फ्रेंड.
Also Read: सनी देओल के सामने ही इस शख्स ने पूछ लिया था बेटे करण की GF के बारे में, एक्टर ने कहा था- हमारी उम्र में तो…
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिसके बाद अभिषेक बच्चन ने उन्हें वो सलमान खान वाली कैप दी थी. इसे कैप को लेकर श्वेता अपने तकिए के नीचे रखकर सोती थी. बता दें कि सलमान और ऐश्वर्या राय के अफेयर के किस्से हर कोई जानता है. दोनों की नजदीकियां फिल्म हम दिल दे चुके सनम में बढ़ी थी. हालांकि दोनों का ब्रेकअप काफी खराब नोट पर हुआ.
Also Read: Gadar 2 के सेट से लीक हुआ वीडियो, सनी देओल ही नहीं, ये शख्स भी दिखेगा एक्शन मोड में, खत्म हुई शूटिंग
श्वेता बच्चन नंदा ने अपने कुछ दोस्तों और करीबी लोगों के साथ अपना बर्थडे मनाया. इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, शनाया कपूर जैसी हस्तियां शामिल हुईं. शाहरुख खान भी इस पार्टी में नजर आए. श्वेता को एक ट्यूब ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में देखा गया था. करण जौहर और मनीष भी इस पार्टी में नजर आए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










