Shraddha Kapoor Net Worth: कितनी अमीर हैं श्रद्धा कपूर? ब्रांड एंडोर्समेंट से फिल्मों तक, ऐसे करोड़ों की कमाई करती हैं एक्ट्रेस

Updated:
विज्ञापन
Shraddha Kapoor Net Worth

Shraddha Kapoor Net Worth

Shraddha Kapoor Net Worth: श्रद्धा कपूर बेहद खूबसूरत दिखती है और आज वह 38 साल की हो गई. स्त्री 2 की सफलता के बाद एक्ट्रेस टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में आ गई है. आज उनके जन्मदिन पर उनकी नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Shraddha Kapoor Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही है. एक्ट्रेस अपनी बेहतरीन अदाकारी और फैशन स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. पहली बार एक्ट्रेस टीन ड्रामा लव का द एंड में नजर आई थी, जो साल 2011 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. असली पहचान उन्हें फिल्म आशिकी 2 ने दिलाई. मूवी में उनकी जोड़ी आदित्य रॉय कपूर के साथ बनी थी और फिल्म ब्लॉबस्टर हुई थी. उसके बाद उन्होंने कई मूवीज में काम किया, जिसमें हैदर, एक विलेन, बागी, एबीसीडी शामिल हैं. आज उनके जन्मदिन पर आपको उनकी नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.

श्रद्धा कपूर की नेट वर्थ

श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती है. स्त्री 2 की सफलता ने उन्हें टॉप पर पहुंचा दिया. एक्ट्रेस एक्टिंग के अलावा डलिंग और विज्ञापनों, ब्रांड प्रमोशन से तगड़ी कमाई करती है. जीक्यू की वेबसाइट के अनुसार, एक्ट्रेस की नेट वर्थ 130 करोड़ रुपये है. वह एक फिल्म के लिए करीब 5 करोड़ रुपये की फीस लेती है. लाइफस्टाइल एशिया के अनुसार, एक्ट्रेस ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए लगभग 1.6 करोड़ रुपये लेती हैं. उन्होंने कई बड़े ब्रांड के साथ काम किया है, जिसमें वीट, लैक्मे, लिप्टन, द बॉडी शॉप, वोग शामिल हैं. एक्ट्रेस के पास कई लग्जरी कारें है, जिसमें 83.3 लाख रुपये की ऑडी क्यू7, मर्सिडीज बेंज जीएलई और 1.50 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज भी है. इसके अलावा जुहू में वह रहती है, जिसकी कीमत 60 करोड़ रुपये के पास है. उनका मड आइलैंड में 20 करोड़ रुपये का एक बंगला भी है. एक्ट्रेस का अपना फैशन लेबल इमारा भी है, जिससे भी वह तगड़ी कमाई करती है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

श्रद्धा कपूर का रिलेशनशिप स्टेटस

श्रद्धा कपूर का नाम इन दिनों राहुल मोदी से जोड़ा जा रहा है. दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन दोनों अक्सर साथ में दिख जाते हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें फैंस का ध्यान उनके फोन के वॉलपेपर पर गया. वॉलपेपर में राहुल ने श्रद्धा को पीछे से प्यार से हग किया हुआ है और उसके कंधे पर अपना सिर टिकाया हुआ है. ये एक मिरर सेल्फी जैसा है. इसके अलावा राहुल और श्रद्धा हाल ही में अहमदाबाद में एक शादी समारोह में नजर आए थे. दोनों का वीडियो भी सामने आया था. वीडियो में एक्ट्रेस ने क्रीम कलर का शरारा पहना था, जबकि राहुल ने बेज और क्रीम रंग के फॉर्मल सूट पहना हुआ था.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola