रिलीज होने से पहले ही Shah Rukh Khan की इस मूवी ने रचा इतिहास, 175 करोड़ में बिके रिलीज राइट्स

Updated:
विज्ञापन

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग', Photo - AI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' (King) ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 175 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर बिके हैं, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है. लेकिन इस डील के साथ फिल्म पर 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई का भारी दबाव भी आ गया है. आइए जानते हैं क्या है पूरी डील.

विज्ञापन

Shah Rukh Khan King: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हलचल मचा रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है और अब इसकी कमाई से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान खींच लिया है. दरअसल, 'किंग' के ओवरसीज यानी विदेशों में रिलीज के राइट्स करीब 175 करोड़ रुपये में बिके हैं.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी फिल्म के फॉरेन डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स की सबसे बड़ी डील है. हालांकि, इतनी बड़ी रकम मिलने के बावजूद फिल्म के सामने एक बड़ी चुनौती है. इसे अपना बजट निकालने और मुनाफे में आने के लिए बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करनी होगी.

175 करोड़ में बिके 'किंग' के विदेशी राइट्स

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 175 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं. इस डील ने भारतीय सिनेमा में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. इससे साफ है कि विदेशों में भी शाहरुख खान की फिल्मों को लेकर जबरदस्त क्रेज है.

">

शाहरुख की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. उनकी फिल्मों को विदेशों में भी बड़ी संख्या में दर्शक मिलते हैं. 'पठान' और 'जवान' की अंतरराष्ट्रीय सफलता इसका उदाहरण है. ऐसे में 'किंग' से भी विदेशी बाजार में काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं.

क्या है 175 करोड़ की मिनिमम गारंटी डील?

इस डील की सबसे खास बात यह है कि यह मिनिमम गारंटी (MG) के आधार पर हुई है. यानी विदेशी डिस्ट्रीब्यूटर फार्स फिल्म्स ने फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के लिए पहले से 175 करोड़ रुपये देने की कमिटमेंट जताई है. इससे फिल्म के निर्माताओं को रिलीज से पहले ही बड़ी रकम मिल जाएगी.

खास बात यह भी है कि अब तक शाहरुख खान की फिल्मों के विदेशी वितरण का जिम्मा यशराज फिल्म्स (YRF) संभालता रहा है. 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' जैसी फिल्मों की विदेशों में रिलीज इसी कंपनी ने संभाली थी. लेकिन 'किंग' के लिए फार्स फिल्म्स ने यह जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली है. कंपनी मिडिल ईस्ट में खुद फिल्म का वितरण करेगी, जबकि दूसरे देशों में स्थानीय वितरकों की मदद ले सकती है.

ये भी पढ़ें: 'Chammak Challo' के बाद फिर साथ आएंगे Shah Rukh-Kareena, फिल्म ‘King’ में बड़े डांस नंबर की तैयारी

'किंग' को कमाने होंगे 350-375 करोड़ रुपये

175 करोड़ की रिकॉर्ड डील के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या 'किंग' विदेशों में इतनी कमाई कर पाएगी कि डिस्ट्रीब्यूटर का निवेश निकल सके? रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशी बाजार में ब्रेक ईवन तक पहुंचने के लिए फिल्म को लगभग 350-375 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करना होगा.

दरअसल, विदेशों में सिनेमाघरों की कमाई का पूरा पैसा डिस्ट्रीब्यूटर को नहीं मिलता. इसमें सिनेमाघरों का हिस्सा भी होता है. ऐसे में 175 करोड़ रुपये की लागत निकालने के लिए फिल्म को करीब 37-40 मिलियन डॉलर का कारोबार करना पड़ सकता है.

शाहरुख की 'पठान' और 'जवान' दोनों ने विदेशी बाजार में लगभग 400 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब 'किंग' के सामने भी इन फिल्मों जैसा प्रदर्शन करने की चुनौती है.

क्रिसमस पर रिलीज होगी फिल्म

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी. इसके अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी और अरशद वारसी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान ने किया UNIFYD म्यूजिक फेस्ट का ऐलान, पहली बार एक साथ दिखेंगे अरिजीत और सोनू निगम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola