टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बीच सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' से लिया ब्रेक, क्या वजह है लॉरेंस बिश्नोई का डर?
टाइगर श्रॉफ और सलमान खान, फोटो- इंस्टाग्राम
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बीच सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ से ब्रेक लेने की बात कही है. जानिए क्या है वजह और अगले हफ्ते उनकी जगह कौन करेगा वीकेंड का वार होस्ट.
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद से बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. 18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू इलाके में तीन अज्ञात हमलावरों ने टाइगर की BMW पर पांच राउंड गोलियां चलाई थीं. इस घटना में टाइगर सुरक्षित बच गए, जबकि उनके ड्राइवर को गोली लगी. इसी बीच खबर सामने आई कि सलमान खान अगले हफ्ते अपने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में नजर नहीं आएंगे.
ऐसे में सवाल उठने लगा कि क्या टाइगर पर हुए हमले और सलमान को मिल रही धमकियों का उनके इस फैसले से कोई लेना-देना है?
'बिग बॉस 20' के सेट से क्यों गायब रहेंगे सलमान?

अब आप सोच रहे होंगे कि क्या सलमान ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के डर से शो से ब्रेक लिया है? तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. असल में बीती रात 'वीकेंड का वार' खत्म होने के बाद सलमान ने खुद घरवालों को बताया कि वह अगले हफ्ते शो होस्ट करने नहीं आ पाएंगे. उन्होंने साफ किया कि उनके कुछ वर्क कमिटमेंट पहले से तय थे, जिन्हें पूरा करना बहुत जरूरी है.
दरअसल, सलमान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मॉन्स्टर' की शूटिंग में दिन-रात लगे हुए हैं. फिल्म का काम अब लगभग पूरा होने वाला है और मेकर्स इसे अगले साल ईद पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में शूटिंग का शेड्यूल इतना ज्यादा टाइट हो गया कि सलमान को 'बिग बॉस 20' से कुछ दिनों की छुट्टी लेनी पड़ी.
सलमान की जगह कौन करेगा वीकेंड का वार होस्ट?
अब अगले हफ्ते उनकी जगह डायरेक्टर रोहित शेट्टी वीकेंड का वार में आएंगे और घरवालों की क्लास लगाएंगे.
सलमान खान के करीबियों को पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

देखा जाए तो यह कोई पहला मामला नहीं है, जब सलमान खान से जुड़े किसी शख्स पर इस तरह की आफत आई हो. बीते कुछ वक्त में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर भाईजान के कई दोस्त और करीबी आ चुके हैं. इसमें एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला शामिल है, जिसकी जिम्मेदारी भी बिश्नोई गैंग ने ली थी.
वहीं फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी को भी इसी गैंग की तरफ से लगातार धमकियां मिल चुकी हैं, और अब इस लिस्ट में टाइगर श्रॉफ का नाम भी जुड़ गया है.
बात करें टाइगर की, तो उनके पिता जैकी श्रॉफ और सलमान की यारी दशकों पुरानी है. दोनों ने एक साथ पर्दे पर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और अब जैकी श्रॉफ सलमान की अगली बड़ी फिल्म 'मॉन्स्टर' में भी नजर आने वाले हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए