रील लाइफ के विलेन के लिए रियल लाइफ हीरो बने Salman Khan- Sonu, AICWA ने बांधे तारीफों के पूल

Updated:
विज्ञापन

सोनू सूद, शरद कपूर और सलमान खान, Photo - AI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डिप्रेशन और गुमनामी का दर्द झेल रहे 'जोश' फेम एक्टर शरद कपूर के लिए सलमान खान और सोनू सूद मसीहा बनकर सामने आए हैं. सोनू ने जहां इलाज और अगली फिल्म में काम का जिम्मा लिया है, वहीं AICWA ने दोनों की इस दरियादिली को सराहते हुए उन्हें बॉलीवुड का असली हीरो बताया है.

विज्ञापन

AICWA Praise Sonu and Salman: बॉलीवुड की चकाचौंध, करोड़ों की फीस और बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड्स के बीच असली 'हीरोपंती' तब नजर आती है, जब कोई सितारा अपने ही किसी साथी के बुरे वक्त में उसकी ढाल बन जाए. शाहरुख खान की 'जोश' और सुष्मिता सेन की 'दस्तक' जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले  एक्टर शरद कपूर इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं.

विज्ञापन

ऐसे में बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान और 'मसीहा' सोनू सूद ने उनके लिए मदद का जो हाथ बढ़ाया है, उसने पूरी इंडस्ट्री का दिल जीत लिया है और इसके लिए AICWA ने तारीफ के पूल बांधे हैं.  

सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने कहा- 'यही हैं असली स्टार'

सलमान और सोनू की इस दरियादिली पर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने दोनों की जमकर तारीफ की है. अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कहा कि जब किसी कलाकार को लगने लगता है कि इंडस्ट्री उसे भूल गई है, तब ऐसे कदम एक नई उम्मीद जगाते हैं.

">

एसोसिएशन ने बॉलीवुड के बाकी सफल सितारों से भी अपील की है कि वे ऐसे कलाकारों की मदद के लिए आगे आएं, क्योंकि यह कोई दान नहीं, बल्कि अपने परिवार के प्रति इंसानियत और जिम्मेदारी है.

जब रील लाइफ के विलेन के लिए रियल लाइफ हीरो बने सलमान और सोनू

हाल ही में शरद कपूर ने एक वीडियो शेयर कर फिल्म इंडस्ट्री से मदद की गुहार लगाई थी. उन्होंने बताया था कि स्वास्थ्य समस्याओं और कुछ निजी परिस्थितियों के कारण वह डिप्रेशन में चले गए थे, जिससे उनका करियर पूरी तरह पटरी से उतर गया. इस अपील के बाद सलमान खान ने बिना देर किए शरद को आर्थिक सुरक्षा का भरोसा दिया.

सोनू सूद, शरद कपूर और सलमान खान, Photo - AI
सोनू सूद, शरद कपूर और सलमान खान, Photo - AI

वहीं, सोनू सूद सीधे शरद से मिलने मुंबई पहुंच गए. दोनों की मुलाकात का एक भावुक वीडियो भी सामने आया है. सोनू ने न सिर्फ शरद के मेडिकल इलाज की जिम्मेदारी ली है, बल्कि अपनी अगली फिल्म में उन्हें काम देने का वादा भी किया है

दान नहीं, इज्जत से काम चाहते हैं शरद

शरद कपूर ने अपने वीडियो में एक बात बहुत साफ कर दी थी कि वह इंडस्ट्री से खैरात या सिर्फ पैसे नहीं मांग रहे हैं. डिप्रेशन के काले साए से बाहर निकलने के बाद, वह दोबारा कैमरे का सामना करना चाहते हैं. सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) से भी उन्होंने यही अपील की थी कि उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने के लिए काम का मौका दिया जाए. सोनू सूद ने उनके इस दर्द को समझा और काम का भरोसा देकर उनका आत्मविश्वास वापस लौटाया है.

ये भी पढ़ें: शरद कपूर की पुकार सुन आगे आए सोनू सूद, इलाज के बाद अब फिल्मों में भी दिलाएंगे काम?

चोट और डिप्रेशन ने लगा दिया था करियर पर ब्रेक

एक वक्त था जब शरद कपूर की स्क्रीन प्रेजेंस से बड़े-बड़े स्टार्स को भी टक्कर मिलती थी. ऋतिक रोशन के साथ 'लक्ष्य', और सलमान खान के साथ 'वांटेड' व 'जय हो' जैसी फिल्मों में उनका काम काफी सराहा गया था. लेकिन कुछ साल पहले बार्सिलोना में फुटबॉल खेलते वक्त उनके पैर में एक गंभीर चोट लग गई. इस चोट और उसके बाद हुए डिप्रेशन ने उन्हें लंबे समय तक एक्टिंग की दुनिया से पूरी तरह काट दिया था.

ये भी पढ़ें: बुरी हालत में बिस्तर पर पड़े एक्टर के लिए मसीहा बने Salman Khan, तंगी में की आर्थिक मदद!

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola