सर्जरी के दर्द के बीच शाहरुख-काजोल को देख मुस्कुरा उठीं नुसरत भरूचा, अस्पताल से सामने आया पहला वीडियो

Updated:
विज्ञापन

शाहरुख और काजोल का 'गेरुआ' सुन मुस्कुरा उठीं नुसरत भरूचा, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाली में हुए भयानक एक्सिडेंट और रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के दर्द के बीच, नुसरत भरूचा ने अस्पताल से अपना पहला वीडियो शेयर किया है. बेड पर लेटे हुए शाहरुख खान और काजोल का 'गेरुआ' गाना देखकर मुस्कुरातीं एक्ट्रेस का यह हौसला फैंस का दिल जीत रहा है.

विज्ञापन

Nushrratt Bharuccha Instagram Story: 'पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त...' अपनी इसी बात को सच साबित करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा जिंदगी की सबसे मुश्किल चुनौती का हंसकर सामना कर रही हैं. बाली में हुए दर्दनाक हादसे और रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के बाद, अब अस्पताल से नुसरत की पहली झलक सामने आ गई है. जहां एक तरफ फैंस उनकी हालत को लेकर परेशान थे, वहीं नुसरत शाहरुख-काजोल का गाना ‘गेरुआ’ देखकर मुस्कुराते हुए यह पैगाम दे रही हैं कि दर्द चाहे कितना भी बड़ा हो, हौसले से सब ठीक हो जाता है. 

विज्ञापन

अस्पताल में शाहरुख-काजोल का गाना देख खुश हुईं नुसरत

नुसरत भरूचा ने 12 अक्टूबर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें वह अस्पताल के बेड पर आराम करती नजर आ रही हैं. सामने टीवी पर शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले' का गाना 'गेरुआ' चल रहा है. गाने को देखते हुए नुसरत के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है.

View on Instagram

वीडियो में मेडिकल स्टाफ उनकी देखभाल करता भी दिखाई देता है. मुश्किल वक्त में अपनी पसंदीदा फिल्मी जोड़ी को देखकर एक्ट्रेस के चेहरे पर आई खुशी ने फैंस का दिल जीत लिया.

'धीरे-धीरे सब ठीक हो जाता है...'

इस वीडियो के साथ नुसरत ने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा. उन्होंने बताया कि शाहरुख और काजोल को देखकर उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई. एक्ट्रेस ने लिखा कि चीजें धीरे-धीरे बेहतर होती हैं और वक्त के साथ सब ठीक होने लगता है.

सर्जरी के दर्द के बीच शाहरुख और काजोल का  'गेरुआ' सुन मुस्कुरा उठीं नुसरत भरूचा
सर्जरी के दर्द के बीच शाहरुख और काजोल का 'गेरुआ' सुन मुस्कुरा उठीं नुसरत भरूचा

नुसरत ने अपने पोस्ट में लिखा, '

हीलिंग स्लोली, ड्रीमिंग एंडलेसली',

यानी धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं और सपने देखना जारी है'. उनका यह संदेश बताता है कि गंभीर चोट और सर्जरी के बावजूद वह सकारात्मक रहने की कोशिश कर रही हैं.

बाली में कैसे हुआ था नुसरत का एक्सीडेंट?

नुसरत भरूचा काम और छुट्टियां बिताने के सिलसिले में बाली गई थीं. इसी दौरान उनके साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया, जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया. शुरुआत में उन्हें बाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज हुआ.

इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई लाया गया. उनकी टीम ने बताया था कि एक्ट्रेस को सर्जरी की जरूरत है और उन्हें ठीक होने के लिए पर्याप्त समय देना होगा.

ये भी पढ़ें: बाली में मौत को छूकर निकलीं नुसरत भरूचा, खौफनाक एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में भर्ती

व्हीलचेयर की तस्वीर शेयर कर कही थी ये बात

अस्पताल से वीडियो शेयर करने से पहले नुसरत ने सोशल मीडिया पर एक व्हीलचेयर की तस्वीर पोस्ट की थी. तस्वीर में खिड़की के पास रखी कुर्सी के सामने सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा था.

इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'हमेशा से सनसेट का पीछा करती रही हूं, और अचानक मेरा नजारा बदल गया. लेकिन पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त.' उनका यह मैसेज फिल्म 'ओम शांति ओम' के मशहूर डायलॉग की याद दिलाता है.

कब काम पर लौटेंगी नुसरत?

नुसरत की चोट के कारण उनके आने वाले काम पर भी असर पड़ सकता है. उनकी टीम के मुताबिक, एक्ट्रेस को दोबारा काम शुरू करने से पहले आराम और रिकवरी के लिए समय चाहिए. फिलहाल उनकी सेहत सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

नुसरत भरूचा 'प्यार का पंचनामा', 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'ड्रीम गर्ल' और 'छोरी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. अब फैंस को उनके पूरी तरह स्वस्थ होने और जल्द पर्दे पर वापसी करने का इंतजार है.

ये भी पढ़ें: बाली में हादसा, फिर एयर एम्बुलेंस से मुंबई, नुसरत भरूचा की स्ट्रेचर पर लौटने की आई नौबत, अब होगी स्पाइन सर्जरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola