पहले सोशल मीडिया पर हुई 'तू-तू मैं-मैं', अब एक साथ दिखेंगे नवाज और दीया; Dr Hassan का टीजर आउट

Updated:
विज्ञापन

नवाज़ुद्दीन-सिद्दीकी-दिया-मिर्जा-AI-फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nawazuddin Siddiqui Dr. Hassan Teaser: नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा की सोशल मीडिया पर हुई नोकझोंक के बीच उनकी नई वेब सीरीज 'Dr. Hassan' का टीजर रिलीज हो गया है. जानिए रिलीज डेट और सीरीज की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui Dr. Hassan Teaser: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. अब वह एक नए और दिलचस्प अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाले हैं. उनकी अपकमिंग वेब सीरीज 'डॉ. हसन' (Dr. Hassan MD) का टीजर रिलीज हो गया है. इसमें नवाज एक ऐसे डॉक्टर के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसका अंदाज बाकी डॉक्टरों से बिल्कुल अलग है. टीजर सामने आते ही उनके किरदार की चर्चा शुरू हो गई है. खास बात यह है कि इस सीरीज में उनके साथ दीया मिर्जा भी नजर आएंगी.

विज्ञापन

टीजर में दिखा सनकी डॉक्टर

आपको बता दें कि Jio Hotstar ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर सीरीज का टीजर शेयर किया है. इसकी शुरुआत नवाजुद्दीन के किरदार डॉ. हसन से होती है. वह कहते हैं, 'कभी-कभी लोगों को लगता है कि डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं... लगता है वो लोग मुझसे नहीं मिले.'

View on Instagram

ऐसे में इसके बाद उनकी ऐसी झलक देखने को मिलती है, जो उनके अजीब और बेबाक अंदाज को दिखाती है. एक सीन में वह डंडे के सहारे लाइन तोड़कर आगे बढ़ते हैं. जब एक शख्स उनसे लाइन में लगने की बात कहता है, तो वह जवाब देते हैं, 'अपाहिज नहीं दिख रहा है क्या?'

टीजर से साफ है कि डॉ. हसन का किरदार काफी मुंहफट है. वह अपनी मर्जी से काम करता है और अस्पताल के स्टाफ को भी उसके व्यवहार से परेशानी होती है. मेकर्स ने उन्हें मेडिकल दुनिया का सबसे अनफिल्टर्ड किरदार बताया है.

दीया-नवाज की लड़ाई का खुला राज!

इस सीरीज के टीजर से पहले दीया मिर्जा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बीच सोशल मीडिया पर हुई नोकझोंक ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

दरअसल, दीया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नवाज को टैग करते हुए लिखा था कि उनके साथ काम करना किसी बुरे सपने जैसा है. उन्होंने नवाज के एटीट्यूड और बात करने के तरीके पर भी सवाल उठाए थे.

दीया मिर्जा-पोस्ट-SC
दीया मिर्जा-पोस्ट-SC

इसके बाद नवाज भी चुप नहीं रहे. उन्होंने दीया को जवाब देते हुए लिखा था, 'एटीट्यूड में कमी निकालना आसान है, काम में निकाल के दिखाइए.'

नवाज के इस जवाब के बाद मामला और चर्चा में आ गया. हालांकि, दीया ने बाद में जवाब देते हुए उनकी तारीफ भी की और लिखा कि काम में कमी निकालना संभव ही नहीं है, क्योंकि वह बेस्ट हैं.

प्रमोशन का था पूरा खेल!

इस बातचीत को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाजा लगाया था कि दोनों के बीच कोई असली लड़ाई नहीं है, बल्कि यह उनकी आने वाली सीरीज के प्रमोशन का तरीका हो सकता है.

अब 'डॉ. हसन' का टीजर सामने आने के बाद यह अंदाजा और मजबूत होता दिख रहा है कि दोनों की सोशल मीडिया वाली नोकझोंक सीरीज के प्रचार का हिस्सा थी. हालांकि, इसे लेकर कलाकारों की तरफ से अलग से कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है.

कब और कहां देखें सीरीज?

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा की यह सीरीज 11 दिसंबर को Jio Hotstar पर स्ट्रीम होगी. इसे रोहन सिप्पी ने डायरेक्ट किया है, जबकि बानीजय एशिया ने इसका निर्माण किया है.

यह मशहूर अमेरिकी मेडिकल ड्रामा सीरीज 'House' का भारतीय रूपांतरण है. मेकर्स का कहना है कि भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखकर इसकी कहानी और किरदारों को तैयार किया गया है.

ये सितारे भी आएंगे नजर

सीरीज में नवाजुद्दीन और दीया मिर्जा के अलावा फैसल राशिद, रहमत रतन, जयसन थाम और स्मरण सानू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: योगी सरकार के मुरीद हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बोले- 'आई लव लखनऊ', शहर के बदलाव पर कही ये बात

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola