Mirzapur The Film: भौकाल होगा और एक जबरदस्त…, मुन्ना भैया ने मिर्जापुर फिल्म पर दी बड़ी अपडेट, जानें कब शुरू होगी शूटिंग

Mirzapur The Film
Mirzapur The Film: दिव्येंदु शर्मा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिर्जापुर द फिल्म’ को लेकर एक बड़ी अपडेट साझा की है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर इस फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी.
Mirzapur The Film: पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा की पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की अब फिल्म बनने जा रही है. इसका मतलब है कि दर्शकों को एक बार फिर मुन्ना भैया, गुड्डू पंडित और कालीन भैया भौकाल मचाते हुए नजर आएंगे. अब फिल्म के लीड एक्टर दिव्येंदु शर्मा यानी दर्शकों के फेवरेट मुन्ना भैया ने अपकमिंग फिल्म ‘मिर्जापुर द फिल्म’ को लेकर एक बड़ी अपडेट साझा की है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी.
यहां देखें मिर्जापुर फिल्म का टीजर-
वेब सीरीज से कैसे अलग होगी मिर्जापुर फिल्म
दिव्येंदु श्रर्मा ने इंडिया टुडे डिजिटल के साथ एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि आखिर मिर्जापुर फिल्म, वेब सीरीज से कितनी अलग होने वाली है. उन्होंने कहा, “जब यह आइडिया सामने आया कि हमें मिर्जापुर को फिल्म में बनाना चाहिए तो मैं जाहिर तौर पर खुश था, लेकिन जिस तरह हमने उस पूरे अनाउंसमेंट वीडियो को शूट किया, उसमें मजा आ गया. यह लार्जर दैन लाइफ था और सच कहूं तो पहली बार मैं स्वार्थ की वजह से खुश नहीं था.” दिव्येंदु ने आगे कहा, “एक शब्द में जो मैंने इसके बारे में सुना है वो यह कि भौकाल होगी. मैं अभी बस इतना ही बता सकता हूं कि यह फिल्म भौकाल होगी और एक जबरदस्त फन राइड होगी.”
कब शुरू होगी मिर्जापुर द फिल्म की शूटिंग?
दिव्येंदु शर्मा ने फिल्म की शूटिंग के बारे में खुलासा करते हुए कहा, “हम अगले साल 2025 से शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं. पूरी कास्ट को एक साथ एक ही वक्त पर लेकर आना बहुत बड़ी चुनौती होगा. मुझे नहीं समझ आ रहा कि एक्सेल एंटरटेनमेंट इन चीजों को हर बार किस तरह मैनेज करेगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










