Oscars 2025 की रेस से बाहर हुई लापता लेडीज, इस हिंदी फिल्म ने मारी धांसू एंट्री, अभी जान लें नाम

Updated:
विज्ञापन
Laapataa Ladies out of oscars 2025

Laapataa Ladies

Oscars 2025: एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने उन प्रोजेक्ट्स के नामों का खुलासा किया, जो ऑस्कर 2025 की दौड़ में शामिल हुए हैं. इसमें लापता लेडीज जगह नहीं बना पाई.

विज्ञापन

Oscars 2025: बहुत सारे सिनेमा प्रेमी 97वें अकादमी पुरस्कार उर्फ ​​​​ऑस्कर 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कुछ महीने पहले अनाउंसमेंट हुई थी कि हिंदी फिल्म लापता लेडीज को बेस्ट अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री के लिए चुना गया था. हालांकि अब फिल्म एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की ओर से घोषित शॉर्टलिस्ट में जगह नहीं बना पाई. किरण राव की ओर से निर्देशित और आमिर खान की ओर से निर्मित फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव मुख्य भूमिका में हैं.

ऑस्कर 2025 से बाहर हुई लापता लेडीज

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने उन प्रोजेक्ट्स के नामों का खुलासा किया, जिन्होंने ऑस्कर 2025 में जगह बनाई है. अफसोस की बात है कि आमिर खान और किरण राव की लापता लेडीज लिस्ट में जगह नहीं बना पाई. हालांकि, यूनाइटेड किंगडम की हिंदी फिल्म ‘संतोष’ ने जगह बनाई है. संतोष एक हिंदी भाषा की फिल्म है, जिसका निर्देशन संध्या सूरी ने किया है. इस क्राइम ड्रामा को यूनाइटेड किंगडम की ओर से ऑस्कर 2025 के लिए भेजा गया था. इसमें शहाना गोस्वामी, सुनीता राजवार, संजय बिश्नोई और कुशल दुबे हैं. मूवी का प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में किया गया था.

संतोष के शॉर्टलिस्ट होने पर क्या बोली शहाना गोस्वामी

जिन अन्य फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उनमें ‘आई एम स्टिल हियर’, ‘यूनिवर्सल लैंग्वेज’, ‘वेव्स’, ‘द गर्ल विद द नीडल’, ‘एमिलिया पेरेज’, ‘द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग’, ‘टच’, ‘नीकैप’, ‘वर्मीग्लियो’, ‘आर्मंड’, ‘फ्रॉम ग्राउंड जीरो डाहोमी’ और ‘हाउ टू मेक मिलियन्स बीफोर ग्रैंडमां डाइज’ शामिल हैं. जैसे ही अकादमी ने हिंदी फिल्म संतोष के शॉर्टलिस्ट होने की अनाउंसमेंट की. शहाना गोस्वामी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए एक पोस्ट किया. जिसमें लिखा, “हमारी फिल्म संतोष को मिले इस सम्मान के लिए टीम, खासकर हमारी लेखिका, निर्देशक संध्या सूरी के लिए बहुत खुश हूं! 85 फिल्मों में से शॉर्टलिस्ट किया जाना कितना अविश्वसनीय है. उन सभी को धन्यवाद, जिन्होंने इसे पसंद किया, इसका सपोर्ट किया और इसके लिए वोट किया.”

Also Read- Laapataa Ladies: इन 5 वजह से दोबारा देख सकते है किरण राव की मास्टरपीस फिल्म

Also Read- Laapataa Ladies: ओटीटी और थियेटर्स पर धूम मचाने के बाद इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज होगी 2024 की मोस्ट लव्ड फिल्म

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola