सब कर्मों का फल है... कभी करोड़ों कमाने वाले गोविंदा आज स्टेज शोज करने पर हुए मजबूर?

Updated:
विज्ञापन

गोविंदा का स्टेज शो, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा का स्टेज शो में गाना गाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कभी फिल्मों के लिए करोड़ों रुपये लेने वाले गोविंदा को इस हाल में देखकर फैंस हैरान रह गए हैं.

विज्ञापन

90 के दशक में अपनी शानदार एक्टिंग, कमाल की कॉमिक टाइमिंग और डांस से हर दिल पर राज करने वाले सुपरस्टार गोविंदा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में गोविंदा सफेद कुर्ते-पायजामे में एक स्टेज पर लाइव ऑडियंस के सामने अपनी मशहूर फिल्म 'आंदोलन' का गाना 'ए काले कुर्ते वाली तेरा नाम तो बता' गाते और डांस करते नजर आ रहे हैं. उनके साथ स्टेज पर एक महिला सिंगर भी मौजूद हैं और सामने खड़ी भीड़ मोबाइल से उनका वीडियो बना रही है.

विज्ञापन

कभी जिनकी एक झलक पाने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें लगती थीं, उन्हें इस तरह छोटे स्टेज फंक्शन्स और ऑर्केस्ट्रा में परफॉर्म करते देख सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. इंटरनेट पर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिल रही है.

फैंस ने किया बचाव: "शाहरुख खान भी करते हैं स्टेज शो"

वीडियो सामने आने के बाद बड़ी संख्या में फैंस गोविंदा के सपोर्ट में उतर आए हैं. लोगों का कहना है कि काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता.

image.png

कुछ यूजर्स ने कसा तंज: "सब समय का खेल है"

वहीं दूसरी तरफ, कुछ यूजर्स ने उनके इस मौजूदा दौर को देखकर तंज भी कसा है.

image.png
image.png
image.png

पहले भी छोटे-मोटे कार्यक्रमों में आ चुके हैं नजर

गोविंदा का किसी स्टेज शो या फंक्शन में जाना कोई पहली बार नहीं है. पिछले कुछ सालों में ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं जहां गोविंदा अलग-अलग शहरों के लोकल इवेंट्स, शादियों, कॉर्पोरेट फंक्शन्स या डांडिया नाइट्स में अपने पुराने गानों पर परफॉर्म करते दिखे हैं. फिल्मों से दूरी की वजह से वे अक्सर ऐसे लाइव शोज में शिरकत करते रहते हैं.

90 के दशक में देते थे बैक-टू-बैक ब्लॉकबस्टर

एक दौर ऐसा था जब बॉलीवुड में 'नंबर वन' का खिताब सिर्फ गोविंदा के पास था. डायरेक्टर डेविड धवन के साथ उनकी जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी थी.

  • 'कुली नंबर वन', 'हीरो नंबर वन', 'बीवी नंबर वन', और 'जोड़ी नंबर वन' जैसी फिल्मों ने उन्हें हर घर का चहेता बना दिया था.
  • 'राजा बाबू', 'दूल्हे राजा', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'दीवाना मस्ताना' और 'साजन चले ससुराल' जैसी फिल्में हफ्तों तक सिनेमाघरों में हाउसफुल चलती थीं.
  • 90 के दशक में गोविंदा का ऐसा जलवा था कि वे एक साथ 30 से 40 फिल्में साइन करके रखते थे और बड़े-बड़े डायरेक्टर्स उनकी डेट्स के लिए कतार में खड़े रहते थे.

ये भी पढ़ें: जो खुशी मैं 40 साल में नहीं दे पाई, कोई और दे रहा है...' गोविंदा से अनबन के बीच सुनीता का सरेआम छलका दर्द

उस दौर के सबसे महंगे सितारों में थे शामिल

  • डीएनए और 90s के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, 90 के दशक में गोविंदा सबसे ज्यादा फीस लेने वाले टॉप एक्टर्स की लिस्ट में थे. उस दौर में जहां बाकी स्टार्स को 20 से 30 लाख मिलते थे, वहीं सनी देओल (90 लाख) और संजय दत्त (80 लाख) के साथ गोविंदा एक फिल्म के करीब 60 लाख से 1 करोड़ रुपये तक चार्ज करते थे.
  • खुद गोविंदा ने भी 'ईटाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में यह बड़ा खुलासा किया था कि उनके पास कभी बड़े ऑफर्स और पैसों की कमी नहीं रही. उन्होंने बताया था कि जब उन्हें अपनी पसंद और स्तर के रोल नहीं मिले, तो उन्होंने करीब 100 करोड़ रुपये तक के प्रोजेक्ट्स ठुकरा दिए थे.
  • इसके अलावा उस समय मशहूर विज्ञापनों और देश-विदेश में हाउसफुल होने वाले लाइव स्टेज शोज से भी उनकी जबरदस्त कमाई होती थी.

फिर कहां हुई चूक?

साल 2007 में फिल्म 'पार्टनर' में सलमान खान के साथ गोविंदा की वापसी काफी धमाकेदार रही थी. लेकिन इसके बाद आई उनकी फिल्में जैसे 'आ गया हीरो' और 'किल दिल' दर्शकों को पसंद नहीं आईं.

गोविंदा को लॉन्च करने वाले प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी और उनके सबसे करीबी डायरेक्टर डेविड धवन जैसे दिग्गजों ने भी कई इंटरव्यूज में माना कि गोविंदा का शूटिंग सेट्स पर घंटों देरी से पहुंचना और वक्त के साथ नए सिनेमा को न अपनाना उनके करियर पर भारी पड़ा. वहीं ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि सही स्क्रिप्ट का चुनाव न करने और बदले हुए दौर के साथ खुद को न ढालने की वजह से बड़े फिल्ममेकर्स ने धीरे-धीरे उनसे दूरी बना ली और उन्हें लीड रोल्स मिलना बंद हो गए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola