Goodbye Twitter Review: अमिताभ बच्चन-रश्मिका मंदाना की फिल्म देख लोग हुए इमोशनल, जानें मूवी का रिव्यू
Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Oct 2022 9:45 AM
विकास बहल ने 'गुडबाय' को डायरेक्ट किया है और इसमें अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना के अलावा नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली अवराम, आशीष विद्यार्थी, और साहिल मेहता है. ट्विटर पर फिल्म को अच्छे रिव्यू मिल रहे है.
Goodbye Twitter Review: अमिताभ बच्चन और ‘पुष्पा’ फेम रश्मिका मंदाना की फिल्म गुडबाय (Goodbye) सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई. रश्मिका इस मूवी से बॉलीवुड में कदम रख रही है. एक्ट्रेस ने फिल्म के प्रमोशन में कई कसर नहीं छोड़ी थी. अब बॉक्स ऑफिस पर मूवी जादू दिखा पाएगा या नहीं, ये आने वालों दिनों में पता चलेगा. फिल्म को लेकर ट्विटर पर रिव्यू आने लगे है.
विकास बहल ने ‘गुडबाय‘ को डायरेक्ट किया है और इसमें अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना के अलावा नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली अवराम, आशीष विद्यार्थी, और साहिल मेहता है. ट्विटर पर फिल्म को अच्छे रिव्यू मिल रहे है. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, फिल्म गुडबाय का रिव्यू- एक भावनात्मक रोलर कोस्टर. एक अन्य यूजर ने लिखा, फिल्म देखकर मेरे आंसू नहीं रुके.
Review Of Movie Goodbye – An Emotional Roller Coaster https://t.co/7LxeRsXhcx
— vandanaa asrani (@VandanaAsrani) October 6, 2022
https://twitter.com/RashmikaHCF/status/1578223331429736449
Review Of Movie Goodbye – An Emotional Roller Coaster https://t.co/7LxeRsXhcx
— vandanaa asrani (@VandanaAsrani) October 6, 2022
गुडबाय एक पारिवारिक मूवी है और रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर इसका काफी बज था. मीडिया रिपोर्टस में बताया गया है कि पहले दिन मूवी 2-3 करोड़ का बिजनेस कर सकती है. फिल्म का बजट 20 करोड़ है. वहीं, दर्शक इसे सिनेमाघरों में सिर्फ 150 रुपए में देख सकते है. मेकर्स ने टिकट का दाम 150 कर दिया है. अब देखना है कि सिनेमाघरों में भीड़ मूवी देखने के लिए जुटती है या नहीं.
फिल्म निर्माता विकास बहल द्वारा निर्देशित गुडबाय के रिलीज से पहले अमिताभ बच्चन ने रश्मिका मंदाना के लिए स्पेशल मैसेज भेजा था. बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दोनों फोन पर बात करते दिख रहे है. एक्ट्रेस बताती है कि वो फिल्म रिलीज से पहले काफी नर्वस है. बिग बी उन्हें टेंशन नहीं लेने के लिए कहते है. वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना अगली बार बॉलीवुड फिल्म एनिमल में अभिनेता रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी. वहीं अमिताभ बच्चन फिल्म ऊंचाई में अनुपम खेर, बोमन ईरानी के साथ नजर आएंगे. फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया गया है. इसके अलावा वो केबीसी को लेकर भी बिजी चल रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










