Rohit Bal: फैशन डिजाइनर रोहित बल के निधन से बॉलीवुड में छाया मातम, आखिरी शो में इस एक्ट्रेस को बनाया था शो-स्टॉपर

Rohit Bal death
मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल ने 63 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनका निधन हार्ट अटैक आने की वजह से हुआ. उनके निधन की खबर जानकर बॉलीवुड में मातम छा गया.
Rohit Bal: मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल अब इस दुनिया में नहीं रहे. रोहित बल ने 63 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. हार्ट अटैक आने की वजह से दिग्गज डिजाइनर का निधन हो गया. उनके निधन की खबर जानकर फैशन जगत और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) ने उनके निधन पर दुख जताया है. वहीं, अनन्या पांडे, सोनम कपूर, करीना कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. आज नई दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में शाम 5 बजे उनका संस्कार किया जाएगा.
रोहित बल का आखिरी शो
एफडीसीआई ने इंस्टाग्राम पोस्ट में रोहित बल के निधन की जानकारी दी. पोस्ट के मुताबिक, दिग्गज डिजाइनर लंबे समय से वह दिल की बीमारी से पीड़ित थे. उनकी एंजियोप्लास्टी साल 2010 में हुई थी. रोहित बल ने पिछले महीने 13 अक्टबूर को लैक्मे इंडिया फैशन वीक में वापसी की थी. अनन्या पांडे शो-स्टॉपर बनी थी और उनके लुक की काफी तारीफ हुई थी. रोहित ने शो के दौरान अपने कलेक्शन ‘कायनात: ए ब्लूम इन द यूनिवर्स’ को सबके सामने प्रेंजेट किया था. शो की कई तसवीरें और वीडियोज सामने आए थे. दुख की बात है कि ये उनका आखिरी शो था.
सेलेब्स जता रहे दुख
बॉलीवुड सेलेब्स रोहित बल की निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं और उनके नाम पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं. अनन्या पांडे ने उनके साथ रैंप वॉक की तसवीरें पोस्ट कर लिखा, गुड्डा, ओम शांति. करीना कपूर ने उनके कुछ पुराने फोटोज इंस्टा स्टोरी में लगाया और इमोजी बनाया. सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उनके साथ रैंप वॉक की फोटो पोस्ट कर लिखा, इस नुकसान से काफी दुखी हूं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें. ओम शांति. इसके अलावा सोनम कपूर ने भी उनके नाम पोस्ट लिखा.
Also Read- Singham Again Trailer: 24 घंटे में 51 मिलियन+ व्यूज, टॉप 10 में एंट्री, एक्शन ने दिखाया जलवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










