Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 1: फिल्म ने की बंपर ओपनिंग, बनी कार्तिक की हाईएस्ट ओपनर मूवी

Bhool Bhulaiyaa 3
‘भूल भुलैया 3’ आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है और इसे दर्शकों और आलोचकों से अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं. कार्तिक की मूवी अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन से बॉक्स ऑफिस पर टकराई. वहीं, ‘भूल भुलैया 3’ ने पहले दिन कितने का कलेक्शन किया, आपको बताते हैं.
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 1: कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित स्टारर ‘भूल भुलैया 3’ को चारों ओर से दर्शकों का प्यार मिल रहा है. हॉरर-कॉमेडी ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस और सटीक कॉमेडी टाइमिंग के लिए तारीफ बटोर रहे हैं. जबकि माधुरी और विद्या ने रहस्य और रोमांच को फिल्म में बरकरार रखा. फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है. ओपनिंग डे पर मूवी ने कितनी कमाई की, इसकी जानकारी सामने आ चुकी है.
‘भूल भुलैया 3’ ने की कितनी कमाई
कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी, ‘भूल भुलैया 3’ ने इस दिवाली बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, 35.50 करोड़ रुपये ओपनिंग डे पर कमाए. बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक की मूवी अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन से बॉक्स ऑफिस पर टकराई. हालांकि सिंघम अगेन ने बड़ी ओपनिंग दर्ज की. पहले दिन मूवी ने 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि कहा जा रहा है कि भूल भुलैया 3, सिंघम अगेन को वीकेंड पर कड़ी टक्कर देगी.
जानें अबतक कार्तिक आर्यन की सबसे बड़ी ओपनर फिल्में कौन सी है-
- भूल भुलैया 2- 14.11 करोड़
- लव आज कल- 12.40 करोड़
- पति पत्नी और वो- 9.10 करोड़
- सत्यप्रेम की कथा- 8.25 करोड़
- लुका छुपी- 8.1 करोड़
तरण आर्दश ने ही ये बात
सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के क्लैस पर तरण आर्दश ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा, दोनों फिल्मों का कंटेंट अलग है. एक हॉरर कॉमेडी है और दूसरा मसाला एंटरटेनर है और दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया. उम्मीद है और प्रार्थना है कि दोनों मूवीज ये स्पीड मेंटेन रखेगी. अभी तक का स्टार्स शानदार रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










