‘लुका छुपी'' और ‘अर्जुन पाटियाला'' नहीं होगी पाकिस्तान में रिलीज

मुंबई : फिल्मनिर्माता दिनेश विजान ने मंगलवार को कहा कि वह अपने प्रोडक्शन वेंचर में बनी फिल्म ‘लुका छुपी’ और ‘अर्जुन पाटियाला’ को पाकिस्तान में रिलीज नहीं करेंगे. यह फैसला पुलवामा में हुए आतंकी हमले को देखते हुए लिया गया है. ‘लुका छुपी’ का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और इसमें मुख्य भूमिका में […]
मुंबई : फिल्मनिर्माता दिनेश विजान ने मंगलवार को कहा कि वह अपने प्रोडक्शन वेंचर में बनी फिल्म ‘लुका छुपी’ और ‘अर्जुन पाटियाला’ को पाकिस्तान में रिलीज नहीं करेंगे. यह फैसला पुलवामा में हुए आतंकी हमले को देखते हुए लिया गया है. ‘लुका छुपी’ का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और इसमें मुख्य भूमिका में कार्तिक आर्यन और कृति सैनन हैं. यह फिल्म एक मार्च को रिलीज हो रही है.
वहीं रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘अर्जुन पाटियाला’ का निर्देशन रोहित जुगराज ने किया है. इस फिल्म में कृति सैनन, दिलजीत दोसांझ और वरूण शर्मा हैं. यह फिल्म तीन मई को रिलीज हो रही है. अजय देवगन की फिल्म ‘टोटल धमाल’ को पाकिस्तान में नहीं रिलीज करने के फैसले के बाद इन फिल्मों को भी वहां रिलीज नहीं करने का फैसला आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




