अमिताभ ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज का बजाया घंटा

मुंबई : फिल्मों के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने आने वाले टीवी धारावाहिक ‘युद्ध’ के प्रचार के सिलसिले में आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार की शुरुआत के मौके पर बजने वाला घंटा बजाया. 71 वर्षीय बिग बी ‘युद्ध’ धारावाहिक के माध्यम से पहली बार टीवी धारावाहिक में दिखाई देंगे. इससे पहले वह रियलिटी […]
मुंबई : फिल्मों के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने आने वाले टीवी धारावाहिक ‘युद्ध’ के प्रचार के सिलसिले में आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार की शुरुआत के मौके पर बजने वाला घंटा बजाया. 71 वर्षीय बिग बी ‘युद्ध’ धारावाहिक के माध्यम से पहली बार टीवी धारावाहिक में दिखाई देंगे. इससे पहले वह रियलिटी शो का ही हिस्सा रहे थे. धारावाहिक में वह रियल एस्टेट कारोबारी के तौर पर दिखाई देंगे.
बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘धारावाहिक ‘युद्ध’ के प्रचार के लिए बंबई स्टॉक एक्सचेंज में घंटा बजाया और बाजार में तेजी के प्रतीक बैल के सींग पकडे. इस सम्मान के लिए बीएसई का शुक्रिया.’’ उन्होंने धारावाहिक में अपनी काल्पनिक कंपनी ‘शांति कंस्ट्रक्शन्स’ को बीएसई में सूचीबद्ध भी किया. नये धारावाहिक का प्रसारण अगले महीने से सोनी चैनल पर किया जाएगा. इसका निर्देशन रिभु दासगुप्ता ने किया है. सीरियल में अन्य कलाकारों में सारिका, केके मेनन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तिग्मांशू धूलिया हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




