दीपिका पादुकोण की कांजीवरम की साड़ी सब्यसाची ने नहीं की थी डिजायन, खोला ये ''राज''

मुंबई : चर्चित ड्रेस डिजायनर सब्यसाची मुखर्जी ने स्पष्ट किया है कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी के समय जो साड़ी पहनी थी उसे उन्होंने डिजायन नहीं किया बल्कि इसे अभिनेत्री की मां ने ही तोहफे में दिया था. मुखर्जी ने इंस्टाग्राम हैंडल से शादी समारोह की तस्वीरें साझा की थी. डिजायनर ने दीपिका […]
मुंबई : चर्चित ड्रेस डिजायनर सब्यसाची मुखर्जी ने स्पष्ट किया है कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी के समय जो साड़ी पहनी थी उसे उन्होंने डिजायन नहीं किया बल्कि इसे अभिनेत्री की मां ने ही तोहफे में दिया था. मुखर्जी ने इंस्टाग्राम हैंडल से शादी समारोह की तस्वीरें साझा की थी. डिजायनर ने दीपिका की साड़ी वाले एक फोटो का शीर्षक लगाते हुए उन्होंने दावा किया ‘सिर से पांव तक सब्यसाची.’ दीपिका ने यह साड़ी रणवीर सिंह के साथ कोंकणी रीति रिवाज से हुई शादी के समय पहनी थी.
ऑनलाइन पोर्टल वॉयस ऑफ फैशन ने खबर दी है कि दीपिका की लाल सुनहरी कांजीवरम साड़ी को उनकी मां उज्ज्ला ने बेंगलुरू के एक शोरूम अंगादी गैल्लेरिया से खरीदा था.
इस खबर के सामने आने के बाद सब्यसाची ने यह कहते हुये स्पष्टीकरण जारी किया कि दीपिका की मां ने कोंकणी परंपरानुसार यह साड़ी अपनी बेटी को तोहफे में दी थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा,‘ दीपिका की शादी वाली साड़ी उनकी मां उज्ज्ला पादुकोण ने हमें दी थी. हमें अभी ये जानकारी मिली है कि साड़ी को अंगादी गैल्लेरिया, बेंगलुरू से खरीदा गया है और हम उन्हें इसका श्रेय देना चाहते हैं.’
छह साल से डेट कर रहे रणवीर और दीपिका ने पिछले सप्ताह इटली के लेक कोमो में शादी की. 14 नवम्बर की सुबह दोनों दक्षिण भारतीय रस्मों से विवाह बंधन में बंधे और फिर उत्तर भारतीय ढंग से 15 नवम्बर को दोनों की शादी हुई. दीपिका और रणवीर बेंगलुरू और मुंबई में बुधवार और गुरूवार को शादी की दावत देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




