''XXX'' की अगली सीरीज में नजर आयेंगी दीपिका पादुकोण, हो गया कंफर्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2018 7:34 AM
लॉस एंजिलिस: हॉलीवुड स्टार विन डीजल अभिनीत ‘ट्रिपल एक्स’ श्रृंखला की अगली फिल्म में दीपिका पादुकोण के किरदार सेरेना अंगर की वापसी होगी. फिल्म के निर्देशक डीजे क्रुसो ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की. निर्देशक ने ट्विटर पर ऐलान किया कि श्रृंखला की चौथी फिल्म में चीनी गायक रॉय वांग भी नजर आएंगे. […]
लॉस एंजिलिस: हॉलीवुड स्टार विन डीजल अभिनीत ‘ट्रिपल एक्स’ श्रृंखला की अगली फिल्म में दीपिका पादुकोण के किरदार सेरेना अंगर की वापसी होगी. फिल्म के निर्देशक डीजे क्रुसो ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की. निर्देशक ने ट्विटर पर ऐलान किया कि श्रृंखला की चौथी फिल्म में चीनी गायक रॉय वांग भी नजर आएंगे. क्रुसो ने फिल्म में उनका स्वागत किया है.
एक भारतीय प्रशंसक ने सवाल किया कि क्या दीपिका इस फिल्म की हिस्सा होंगी तो क्रुसो ने ‘हां’ में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वे इस फिल्म की पटकथा पर काम कर रहे हैं.
पादुकोण ने ‘ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ से हॉलीवुड में कदम रखा था. क्रुसो ने कहा, “मैं ‘ट्रिपल एक्स 4′ को एक बॉलीवुड शैली के नृत्य वाले गाने के साथ खत्म करना चाहता हूं. निश्चित रूप से दीपिका पादुकोण की अगुवाई में. लुंगी डांस? कुछ नया?”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










