Bigg Boss 19: वायरल गर्ल Monalisa ने बिग बॉस में भाग लेने पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Updated:
विज्ञापन
Viral girl Monalisa on participating in bigg boss 19

Viral girl Monalisa on participating in bigg boss 19

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के ग्रैंड प्रीमियर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सलमान खान की ओर से होस्ट किए जाने वाले रियालिटी शो में कई बड़े चेहरे शामिल होंगे. जिसमें अपूर्व मुखीजा, पुरव झा, राज कुंद्रा और लता सबरवाल का नाम सामने आ रहा है. अब इसमें महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचकर फेमस हुईं मोनालिसा के नाम पर भी चर्चा तेज है. एक्ट्रेस ने रियालिटी शो को लेकर बात की.

विज्ञापन

Bigg Boss 19: सलमान खान की ओर से होस्ट किया जाने वाला बिग बॉस 19 अगस्त में अपने ग्रैंड प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है. जैसे-जैसे लॉन्च नजदीक आ रहा है, रियालिटी शो को लेकर कई तरह के अपडेट्स सामने आ रहे हैं. इस सीजन में बॉलीवुड, टेलीविजन इंडस्ट्री, यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की हस्तियां शामिल होंगी. अब महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचकर फेमस हुईं मोनालिसा ने भी शो में भाग लेने की इच्छा जताई है.

बिग बॉस 19 में भाग लेने पर क्या बोली मोनालिसा

दरअसल मोनालिसा का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है. जिसमें उन्हें किसी प्रमोशन में जाते हुए देखा जा सकता है. ब्लैक अनारकली सूट में वह काफी खूबसूरत लग रही है. इसी बीच पैपराजी ने उनसे पूछा कि क्या आपको बिग बॉस में जाने का मौका मिलेगा, तो आप जाना चाहेंगी. इसपर सोशल मीडिया सेंसेशन ने तुरंत कहा, ”हां जरूर मैं जाउंगी.” हालांकि एक्ट्रेस शो का हिस्सा बनेंगी या नहीं इसपर सस्पेंस बना हुआ है.

कब से ऑनएयर होगा बिग बॉस 19

बिग बॉस के लेटेस्ट सीजन का प्रीमियर 29-30 अगस्त, 2025 के वीकेंड में होने की उम्मीद है और यह पांच महीने तक चलेगा. यह अब तक का सबसे लंबा सीजन माना जा रहा है. हालांकि शो के प्रीमियर को लेकर अभी तक कलर्स टीवी ने कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है.

ये कंटेस्टेंट ले सकते हैं बिग बॉस 19 में हिस्सा

  • राज कुंद्रा
  • लता सबरवाल
  • आशीष विद्यार्थी
  • गौरव तनेजा (फ्लाइंग बीस्ट)
  • चिंकी मिंकी
  • कृष्णा श्रॉफ
  • अर्शिफा खान
  • तनुश्री दत्ता
  • शरद मल्होत्रा
  • ममता कुलकर्णी
  • अपूर्वा मुखीजा
  • पूरव झा

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: अरमान को इस वजह से थप्पड़ मारने की कोशिश करेगा अंशुमन, इन 2 शख्स की होगी एंट्री

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola