Bigg Boss 16: शालीन भनोट पर बुरी तरह भड़के सलमान खान, गुस्से में बोले- मुझे शर्ट उतारने पर मजबूर मत करो

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 16: शालीन भनोट पर बुरी तरह भड़के सलमान खान, गुस्से में बोले- मुझे शर्ट उतारने पर मजबूर मत करो

‘बिग बॉस 16’ का नया प्रोमो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इसमें सलमान खान, शालीन पर भड़कते दिखे. एक्टर ने उन्हें डांटते हुए कहा कि, शालीन आप खुद को डेढ़ समझ रहे हो. वहीं, शालीन ने उन्हें समझाने की कोशिश की.

विज्ञापन

Bigg Boss 16 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 16′ (Bigg Boss 16) एक बार फिर से दर्शकों के बीच सुर्खियों में है. वीकेंड का वार में शो के होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट शालीन भनोट की क्लास लगाते दिखेंगे. नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें भाईजान काफी गुस्सा दिखे. एक्टर ने शालीन को यहां तक कह दिया की, शर्ट निकालने पर मजबूर मत करो मुझे.’ वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

शनिवार का वार

शनिवार का वार का प्रोमो काफी दिलचस्प है. इसके कैप्शन में लिखा है, शालीन की बदतमीजी से हुए सलमान खान बहुत परेशान. क्या है इस बात पर आपके विचार. वीडियो में सलमान, शालीन पर बहुत गुस्सा होते दिखते है. एक्टर कहते है, ‘शालीन आप खुद को डेढ़ समझ रहे हो. आप मुझे बताओ इस शो के लिए आपके दिल में कोई इज्जत है?

शालीन पर भड़के सलमान

सलमान खान, शालीन से कहते है, ‘शालीन मैं आपसे पूछता हूं कि आप कहां तक पढ़े हो? जिसके बाद शालीन कुछ कहने की कोशिश करते है. इसपर एक्टर कहते है, कुछ न बोलें, कुछ न बोलें. शर्ट निकालने पर मजबूर मत करो मुझे.’ जिसके बाद प्रोमो खत्म हो जाता है. बता दें कि शालीन ने इलाज करने आए डॉक्टर से बदतमीजी की थी. इसपर भी सलमान उनपर काफी नाराज हुए.

Also Read: Bigg Boss 16 का पहला एविक्शन, ये कंटेस्टेंट हुआ सलमान खान के शो से बाहर!
यूजर्स भी हुए शालीन पर नाराज

वीडियो पर यूजर्स भी रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, शालीन खुद को बग बॉस समझने लगा है. एक और यूजर ने लिखा, सलमान सर ने इसके साथ अच्छा किया. एक और यूजर ने लिखा, इसको शो से निकालो. बता दें कि शुक्रवार के एपिसोड में सुम्बुल के पिता ने भी शालीन की जमकर क्लास लगाई.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola