Bigg Boss 16: करण जौहर के सामने अंकित गुप्ता ने प्रियंका चौधरी को लेकर कही ऐसी बात, सुनकर सब हुए शॉक्ड

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 16: करण जौहर के सामने अंकित गुप्ता ने प्रियंका चौधरी को लेकर कही ऐसी बात, सुनकर सब हुए शॉक्ड

बिग बॉस 16 के वीकेंड का वार में करण जौहर ने गोरी नागोरी की जमकर क्लास लगाई. वहीं, ये एपिसोड काफी मजेदार भी रहा. अंकित गुप्ता और प्रियंका चौधरी ने फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के गाने चन्ना मेरेया पर रोमांटिक डांस किया.

विज्ञापन

Bigg Boss 16: सलमान खान को डेंगू होने की वजह से करण जौहर ने कुछ हफ्तों तक उनकी जगह बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में ली है. करण के साथ वीकेंड का वार की शुरुआत हुई. इस दौरान फिल्ममेकर ने गोरी नागोरी के बुरे बर्ताव को लेकर उनकी जमकर क्लास लगाई. वहीं, अंकित गुप्ता ने प्रियंका चौधरी को लेकर ऐसी बात कही, जिसे सुनकर सब शॉक्ड हो गए.

करण जौहर

करण जौहर बिग बॉस 16 में सारे कंटेस्टेंट से कहते है कि, अर्चना के खिलाफ घर में बगावता सबने की. गोरी नागोरी से वो कहते है कि आपने अर्चना के सामने डाका डालने की कोशिश की. जिसके बाद वो कहते है कि गोरी ने जो भी किया, कहा ये सब गलत नहीं था. करण ये भी कहते है कि गोरी ने बिग बॉस को भी धमकी दी. करण, गोरी से कहते है औपने जो भी किया वो सब दायरे से बाहर था. आपको घर में रहना है या बाहर जाना है.

अंकित गुप्ता औऱ प्रियंका ने किया डांस

वहीं, बिग बॉस 16 में करण जौहर सभी के साथ कास्टिंग रोल का गेम खेलते है. इस दौरान अंकित गुप्ता वो अनुष्का और प्रियंका चौधरी को ‘ऐ दिल है मुश्किल’ से रणबीर का रोल देते है. दोनों चन्ना मेरेया पर डांस करते है. डांस में दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री दिखती है. डांस के बीच में अंकित, प्रियंका को गोद में उठा लेते है. करण उनसे पूछते है आपने कहानी क्यों बदल दी क्योंकि ये फिल्म एक तरफा प्यार की कहानी है.

अंकित गुप्ता ने कही ये बात

करण जौहर का सवाल सुनकर अंकित गुप्ता कहते है, फिल्म में दोनों कैरेक्टर के साथ में ना होने के पीछे उन दोनों की अपनी-अपनी वजह थी. लेकिन उन्हें उन्हें अपने और प्रियंका के जीवन में एक साथ न होने का कोई कारण नहीं दिखता क्योंकि यह आवश्यक नहीं है कि यह उनके बीच भी एकतरफा रहे. अंकित की बात सुनकर करण उन्हें चिढ़ाने लगते है.

Also Read: Bigg Boss 16 को लेकर आई शॉकिंग खबर, सलमान खान को हुआ डेंगू, अब ये पॉपुलर स्टार करेंगे शो को होस्ट

वहीं, करण जौहर शालीन भनोट और टीना दत्ता को देखकर कहते है कि उन्हें देखने से उन्हें अफनी फिल्म कुछ कुछ होता है याद आता है. शालीन उन्हें राहुल की याद दिलाते है औऱ इसमें टीना भी है. फिर वो कहते है कि राहुल औऱ टीना है तो अंजलि भी होगी इसमें. जिसके बाद सब सुम्बुल की तरफ देखने लगते है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola