Bigg Boss 16: अर्चना गौतम से लेकर शिव ठाकरे तक, जानें बिग बॉस के घर में बंद कंटेस्टेंट की कुल संपत्ति

Updated:
विज्ञापन

बिग बॉस 16 में हर दिन कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे है. कंटेस्टेंट एक दूसरे के झगड़े में अक्सर पैसों की बात करते हैं. ऐसे में आइये नजर डालते हैं बिग बॉस 16 के प्रतियोगियों की कुल संपत्ति पर.

विज्ञापन
undefined

सुम्बुल तौकीर खान

विज्ञापन

सलमान खान के रियलिटी शो में भाग लेने वाली इमली फेम अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर खान वैसे तो बिग बॉस के घर में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. लेकिन घर के अपने शो की वजह से उनकी लाखों फैन-फॉलोइंग है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुम्बुल की नेटवर्थ 7-9 करोड़ हैं.

undefined

अंकित गुप्ता

बिग बॉस 16 के प्रतियोगी अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी की जोड़ी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है. अंकित की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और फैंस उनके वन-लाइनर्स के दीवाने हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो अंकित की नेटवर्थ करीब 42-45 करोड़ रुपये है.

undefined

प्रियंका चाहर चौधरी

बिग बॉस के घर में सच्चाई की देवी प्रियंका चाहर चौधरी को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. वह सभी के मुद्दों में अपनी आवाज उठाती है. कथित तौर पर, उनकी कुल संपत्ति लगभग 20-25 करोड़ है.

undefined

अर्चना गौतम

बिग बॉस 16 प्रतियोगी अर्चना गौतम अपने विवादों और घरवालों संग लड़ाई को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. एक्ट्रेस फैंस को अपनी कॉमेडी से हमेशा एंटरटेन करती है. अर्चना की कुल संपत्ति 20-21 करोड़ है.

undefined

शिव ठाकरे

बिग बॉस मराठी सीजन 2 के विजेता और बिग बॉस 16 के प्रतियोगी शिव ठाकरे की कुल संपत्ति लगभग 10 करोड़ है.

undefined

निमृत कौर अहलूवालिया

बिग बॉस 16 की प्रतियोगी निमृत कौर अहलूवालिया शो की मजबूत दावेदारों में से एक हैं. शिव ठाकरे, अब्दु रोजिक, साजिद खान और अन्य लोगों के साथ उनकी दोस्ती ने सभी का ध्यान खींचा. कथित तौर पर, निमृत की कुल संपत्ति लगभग 7-10 करोड़ है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola