ePaper

करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर ने बतायी ब्रेकअप की सीधी वजह, पढ़ें एक्ट्रेस का जवाब

Updated at : 27 Sep 2021 1:00 PM (IST)
विज्ञापन
करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर ने बतायी ब्रेकअप की सीधी वजह, पढ़ें एक्ट्रेस का जवाब

टीवी एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) का पिछले साल अप्रैल में ब्रेकअप हो गया था. इसके बाद दोनों ने इस साल जनवरी में सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपने ब्रेकअप को कंफर्म करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया था.

विज्ञापन

टीवी एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) का पिछले साल अप्रैल में ब्रेकअप हो गया था. इसके बाद दोनों ने इस साल जनवरी में सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपने ब्रेकअप को कंफर्म करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया था. यह भी बताया था कि किया कि उसके साथ धोखा हुआ और झूठ बोला गया था. वह तब से उनके अलग होने के वजह के बारे में काफी मुखर रही हैं. जैसा कि वह तब थी जब वे एक खुशहाल रिश्ते में थे.

अनुषा ने एक बार फिर उनके ब्रेकअप की वजह का खुलासा किया या यूं कहें कि सीधा कारण. इंस्टाग्राम पर एक सवाल-जवाब सेशन में अनुषा दांडेकर से एक फैंस ने उनके ब्रेकअप का सीधा कारण पूछा और फेमस वीजे ने भी यूजर को निराश नहीं किया. यूजर ने पूछा, ‘प्लीज, मैं आपके ब्रेकअप की सीधा कारण जानना चाहता हूं अगर आप बता सकते हैं.’ इस पर अनुषा ने जवाब दिया, ”हम ज्यादा ईमानदारी, प्यार और खुशी के हकदार हैं. और इसकी शुरुआत सेल्फ लव से होती है. इसलिए मैंने खुद को चुना. बस.”

undefined

अनुषा दांडेकर ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा था. उन्होंने लिखा था, हां, मैंने लव स्कूल नाम का एक शो किया था. हां, मैं लव प्रोफेसर थी. हां, जो भी मैंने शेयर किया और जो भी सलाह दी वो हमेशा सच थी और मेरे दिल से निकली थीं..हां, मैंने प्यार किया और बहुत टूटकर किया, इतना ज्यादा टूटकर कि मैंने तब तक उसका साथ नहीं छोड़ा जबतक मैं हार नहीं गई. हां, मैं भी इंसान हूं.’

आगे उन्होंने लिखा, हां, मैंने भी खुद को और अपनी सेल्फ रेस्पेक्ट को खो दिया था. हां, मुझपर चीट किया गया और मुझसे झूठ बोला गया. हां, मैंने माफी आने का इंतजार किया जो कभी नहीं आई. हां, मैंने सीखा कि असल में मुझे खुद से माफी मांगने और खुद को माफ करने की जरूरत है. और हां, मैं आगे बढ़ गई हूं, बढ़ रही हूं और बढ़ती रहूंगी और सकारात्मकता पर ध्यान देती रहूंगी.”

Also Read: Bigg Boss 15: ‘कौन सा नशा करता है’ गाकर फेमस हुईं Afsana Khan, विवादित सॉन्ग गाने का लगा था आरोप

गौरतलब है कि अनुषा और करण पिछले 5 साल से रिलेशनश‍िप में थे. एक दूसरे को डेट करने के अलावा दोनों बिजनेस पार्टनर्स भी थे. इसके साथ ही दोनों ने एक साथ रिएलिटी शो ‘लव स्कूल’ होस्ट किया था. वहीं करण कुंद्रा अब बिग बॉस 15 में इंट्री करने जा रहे हैं. उनका नाम कंफर्म हो गया है. इधर अनुषा अब जेसन शाह को डेट कर रही हैं. हाल ही में दोनों की तसवीरें सामने आई थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola