Bhojpuri Film: ‘सूर्यवंशम’ में दिखा पवन सिंह का पावर एक्शन, लाखों व्यूज के साथ दांते से ओढ़नी दबा के…गाने की धूम

Updated:
विज्ञापन
Bhojpuri Film: ‘सूर्यवंशम’ में दिखा पवन सिंह का पावर एक्शन, लाखों व्यूज के साथ दांते से ओढ़नी दबा के…गाने की धूम

भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह और अभिनेत्री आस्था सिंह अभिनीत फिल्म ‘सूर्यवंशम’ इन दिनों काफी चर्चा में है. बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ था. अब फिल्म का गाना दांते से ओढ़नी दबा के..ने धूम मचा रखा है.

विज्ञापन

Bhojpuri Film:भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और अभिनेत्री आस्था सिंह स्टारर फिल्म ‘सूर्यवंशम’ का गाना दांते से ओढ़नी दबा के… ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है. इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही हिट हो चुका है और अब इस फिल्म का गाना भी रिलीज होते ही वायरल होने लगा है. इस गाने को अब तक करीब 16 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है, जबकि गाने को रिलीज हुए महज कुछ ही दिन हुए हैं. इस गाने में पवन सिंह का पावर खूब देखने को मिल रहा है. पवन सिंह के फैंस और भोजपुरी संगीत प्रेमियों ने इस गाने को बेहद पसंद किया है. गाने में पवन सिंह और अनुपमा यादव की दमदार आवाज और आस्था सिंह की दिलकश अदाएं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं.

संगीत प्रेमियों के दिलों पर छाया यह गाना

यशी फिल्म्स (अभय सिन्हा) और रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट प्रस्तुत निर्माता निशांत उज्जवल और निर्देशक रजनीश मिश्रा की फिल्म ‘सूर्यवंशम’ का यह बेहद खूबसूरत गाना है. “दांते से ओढ़नी दबा के” गाने की धुन और बोल ऐसे हैं कि हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देते हैं. गाने का वीडियो भी बेहद आकर्षक और मनोरंजक है. भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच इस गाने की खूब चर्चा हो रही है. गाने को मिल रहे प्यार से यह स्पष्ट हो गया है कि पवन सिंह की फैन फॉलोइंग कितनी जबरदस्त है और उनकी हर नयी पेशकश का बेसब्री से इंतजार किया जाता है.

पवन सिंह ने दर्शकों के प्रति जताया आभार

गाने को लेकर पवन सिंह ने कहा कि दर्शकों से मिल रहे आशीर्वाद के प्रति आभारी हूं. बस यही आग्रह है कि आप सभी इस गाने को खूब प्यार दें और साल का सबसे बड़ा हिट बनायें. हां, फिल्म भी जरूर अपने परिवार के साथ देखने जाएं. ‘सूर्यवंशम’ फिल्म भी रिलीज के लिए तैयार है और इस गाने की सफलता ने फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.

‘सूर्यवंशम’ में पवन और आस्था के साथ आयेंगे नजर कई कलाकार

इस गाने का लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास हैं और म्यूजिक डायरेक्टर शुभम एसबीआर हैं. फिल्म में पावर स्टार पवन सिंह और आस्था सिंह के साथ शालू सिंह, चांदनी सिंह, गोपाल जी, माया यादव, अनूप अरोरा, राम सुजान सिंह, जोया खान, धामा वर्मा मुख्य भूमिका में हैं. सह निर्माता डॉ संदीप उज्जवल और सुशांत उज्जवल हैं. डीओपी देवेंद्र तिवारी और एडिटर कोमल वर्मा हैं. संगीत रजनीश मिश्रा, एसबीआर और गीत प्यारेलाल यादव, रजनीश मिश्रा, विजय चौहान, रौशन सिंह विश्वास, प्रफुल्ल तिवारी हैं. फाइट दिलीप यादव और कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, रिकी गुप्ता और रवि पंडित हैं. पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. कला नजीर शेख हैं. कार्यकारी निर्माता हसन शेख, रमेश चौरसिया हैं. मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं.

Also Read :Bhojpuri Film : तीन भाइयों की कहानी ‘हम साथ साथ है’ का ट्रेलर जारी, लोग पूछ रहे रिलीज डेट

विज्ञापन
Devendra Kumar

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola