Purvanchal OTT: भोजपुरी वेब सीरीज ‘पूर्वांचल’ में दिखेगा निरहुआ- आम्रपाली का दम, जानें किस ओटीटी पर होगी रिलीज

Updated:
विज्ञापन
Purvanchal OTT: भोजपुरी वेब सीरीज ‘पूर्वांचल’ में दिखेगा निरहुआ- आम्रपाली का दम, जानें किस ओटीटी पर होगी रिलीज

पूर्वांचल वेब सीरीज यशी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही है और खबरों के अनुसार ये वेब सीरीज ओटीटी ऐप चौपाल पर आएगी. इस सीरीज में आम्रपाली और निरहुआ के अलावा एक्टर अवधेश मिश्रा भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे फेमस जोड़ियों में से एक है. इनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री बेहद ही खास है और इसी वजह से लोग अक्सर इन दोनों को साथ में देखना चाहते हैं. ये खूबसूरत जोड़ी अपने फैंस के लिए इस साल एक बेहद ही प्यारा सौगात लाने वाली है जो कि है उनकी अपकमिंग वेब सीरीज “पूर्वांचल” है. इसकी शूटिंग 2023 में ही शुरू हो चुकी है.

जानें कहां देख सकते हैं भोजपुरी वेब सीरीज पूर्वांचल

पूर्वांचल वेब सीरीज यशी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही है और खबरों के अनुसार ये वेब सीरीज ओटीटी ऐप चौपाल पर आएगी. इस सीरीज में आम्रपाली और निरहुआ के अलावा एक्टर अवधेश मिश्रा भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं. इस वेब सीरीज की शूटिंग साल 2023 के जनवरी से ही मुंबई में जोरो शोरो से की जा रही है. इस सीरीज की कहानी के पीछे पूर्ण तरह से धीरज पंडित का ही हाथ है. वो इस सीरीज के लेखक और निर्देशक दोनो हैं. सीरीज के अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस इसके रिलीज का इंतजार कर रहे हैं और सूत्रों के अनुसार ये सीरीज इस साल के बीच तक रिलीज की जाएगी.

जानें पूर्वांचल वेब सीरीज के बारे में

पूर्वांचल वेब सीरीज के निर्देशक धीरज पंडित ने सीरीज के बारे में बताया कि ये एक बेहद ही दमदार कहानी पर बेस्ड है और ये वेब सीरीज पूर्ण रूप से भोजपुरी भाषा में होगी. उन्होंने ये भी कहा कि यूं तो पूर्वांचल पर कई सारी सीरीज बन चुकी हैं लेकिन उनकी ये कहानी बाकियों से काफी अलग होगी. उन्होंने ये भी कहा कि आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी का फैंस को हमेशा से ही बेसब्री से इंतजार होता है इसलिए वो इस सीरीज को बनाने में पूरे जोरो शोरों से लगे हुए हैं. उन्होंने ये भी बताया कि ये वेब सीरीज एक बड़ी बजट वाली होने वाली है.

इस फिल्म में नजर आए थे निरहुआ और आम्रपाली

साल 2023 के अंत में निरहुआ और आम्रपाली की मंडप नामक फिल्म आई थी, जिसमें ये दोनो पति पत्नी के किरदार में बेहद ही खूबसूरत लग रहे थे और फैंस को इनकी ये जोड़ी बेहद ही पसंद आई थी. यूं तो इन दोनों ने एक साथ कई फिल्में की हैं लेकिन ओटीटी पर ये इन दोनों की पहली एंट्री होगी. ये सुपरहिट जोड़ी फिल्मों में तो अपना जलवा दिखा ही रही है. अब ये देखना शानदार होगा कि इनकी वेब सीरीज लोगों को कितनी पसंद आती है. बता दें कि दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी ने इससे पहले भी कई बड़ी सुपरहिट फिल्में और एल्बम्स दी हैं. उन दोनों की फिल्में “निरहुआ हिंदुस्तानी” , “राम लखन” , “माई” , “सिपाही” एवं ऐसी कई फिल्में भोजपुरी इंडस्ट्री में सुपरहिट रही हैं.

https://www.instagram.com/p/C00wX2YIMkM/?hl=en

निरहुआ और आम्रपाली की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री

निरहुआ और आम्रपाली की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी शानदार है कि फैंस को लगता है कि उनके बीच अफेयर है. हालांकि अक्सर दोनों एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त ही बताते है. असल जिंदगी में निरहुआ की बीवी कोई और हैं और आम्रपाली ने अब तक किसी से भी शादी नहीं की है. दोनों हमेशा मीडिया के सामने अपने अफेयर की चर्चाओं को नकारते नजर आते हैं लेकिन इन दोनों की जो ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री है वो सच में लाजवाब है. (रिपोर्ट-पुष्पांजलि)

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola