खुशी कक्कड़ का ‘जवनीया लहरता जीजा जी’ रिलीज, येलो सूट में खूबसूरत दिखी एक्ट्रेस करिश्मा

Updated at : 15 Feb 2026 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
Khushi Kakkar New Song

खुशी कक्कड़ न्यू साॉन्ग

Khushi Kakkar New Holi Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री सिंगर खुशी कक्कड़ एक बार फिर होली धमाकेदार गाना के साथ वापस लौट आई हैं. ‘जवनीया लहरता जीजा जी’ ने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर आते ही फैंस के बीच धूम मचा दिया है.

विज्ञापन

Khushi Kakkar New Holi Song: सिंगर खुशी कक्कड़ का लेटेस्ट होली गाना ‘जवनीया लहरता जीजा जी’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. गाने में जीजा-साली की हल्की-फुल्की शरारत, रंग-बिरंगे लोकेशन और एनर्जेटिक म्यूजिक देखने को मिलता है, जो फैंस को पहले सेकेंड में ही झूमने पर मजबूर कर देता है.

‘जवनीया लहरता जीजा जी’ बोल ने गाने को बनाया खा

वीडियो में एनर्जी भरे सीन्स के साथ खुशी कक्कड़ की आवाज ने ट्रैक को और दमदार बना दिया है. हर फ्रेम में एंटरटेनमेंट और मस्ती का तड़का है. वहीं म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस करिश्मा सिंह पिले रंग के सलवार सूट में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. गाने में एक्ट्रेस अपने ऑन-स्क्रीन जीजा के साथ खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं. वह अपने जीजा से कहती हैं ‘मन करे फेक देही ओढ़निया, जीजा जी मोर जवनीया लहरता,’ जो गाने को और मजेदार और एंटरटेनिंग बना देता है. करिश्मा के एक्सप्रेशन्स और डांस मूव्स हर फ्रेम में एनर्जी भर देते हैं और गाने की धुन इतने कैची है की फैंस वीडियो को बार-बार सुनने और देखने पर मजबूर हो जाएंगे. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शक कमेंट में कक्कड़ और करिश्मा की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

गाने का वीडियो

गाने के कलाकारों की जानकारी

  • सॉन्ग – जवनीया लहरता जीजा जी
  • सिंगर – खुशी कक्कड़
  • लिरिक्स – आर आर पंकज
  • म्यूजिक – रवि राज Drva
  • एक्ट्रेस – करिश्मा सिंह
  • वीडियो डायरेक्टर – गोविंदा प्रजापति
  • प्रोड्यूसर – वंश सिंह मिक्कु
  • कम्पनी – अमरीता एंटरप्राइज

फैंस का रिस्पॉन्स

रिलीज होते ही गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो गया है. फैंस वीडियो में खुशी  की एनर्जी और डांस स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढे़ें: अंकुश राजा का ‘डबल जीजा’ रिलीज, वीडियो में गौरी सुबा ने जीजा संग मचाया ध

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola