Kamariya Dole Dole Bhojpuri Song: सृष्टि उत्तराखंडी की कमरिया पर फिदा हुए नीलकमल सिंह, यूट्यूब पर पार किए 29 मिलियन व्यूज

Updated:
विज्ञापन

कमरिया डोले डोले भोजपुरी गाना, फोटो- इंस्टाग्राम

Kamariya Dole Dole Bhojpuri Song: नीलकमल सिंह और शिल्पी राज का भोजपुरी गाना ‘कमरिया डोले’ दो साल बाद फिर वायरल हो रहा है. गाने में सृष्टि उत्तराखंडी की अदाओं और दमदार म्यूजिक ने तहलका मचा दिया है.

विज्ञापन

Kamariya Dole Dole Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर-एक्टर नीलकमल सिंह अपने धमाकेदार गानों से लगातार दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं. इस बीच उनका दो साल पुराना भोजपुरी गाना ‘कमरिया डोले’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. इस गाने को नीलकमल सिंह और ट्रेंडिंग क्वीन शिल्पी राज ने अपनी खास गायकी में सजाया है, जिसे अब फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. ऐसे में आइए इसकी खासियत और बाकी डिटेल्स बताते हैं.

विज्ञापन

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

वीडियो में दिखी नीलकमल-सृष्टि की शानदार केमिस्ट्री

‘कमरिया डोले’ के म्यूजिक वीडियो में नीलकमल सिंह के साथ सृष्टि उत्तराखंडी नजर आ रही हैं. दोनों की जोड़ी और उनका एनर्जी से भरा परफॉर्मेंस दर्शकों को खूब लुभा रहा है. खास तौर पर सृष्टि के डांस मूव्स और नीलकमल के एक्सप्रेशन्स वीडियो की जान बने हुए हैं.

व्यूज और रील्स ने बढ़ाया क्रेज

‘कमरिया डोले’ को दो साल पहले 28 जून, 2023 को Wave Music Entertainment यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. खबर लिखे जाने तक इस गाने को 29 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 1.60 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. कमेंट सेक्शन में फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं इस गाने पर सोशल मीडिया रील्स भी धड़ल्ले से बनाई जा रही हैं, जिसने इसे दोबारा ट्रेंड में ला दिया है.

लिरिक्स ने जीता दिल

वीडियो में नीलकमल सिंह, सृष्टि उत्तराखंडी की कमरिया पर फिदा होते नजर आते हैं और मजेदार अंदाज में कहते हैं, “जैसे पानी में शक्कर घुल जाती है, वैसे ही तुम्हारी कमर डोल रही है.”

यही देसी तड़का, म्यूजिक और परफॉर्मेंस इस गाने को एक बार फिर दर्शकों का फेवरेट बना रहा है.

गाने से जुड़ी पूरी डिटेल

  • गाना: कमरिया डोले
  • सिंगर: नीलकमल सिंह, शिल्पी राज
  • कलाकार: नीलकमल सिंह, सृष्टि उत्तराखंडी
  • गीतकार: आशुतोष तिवारी
  • संगीत: सतेन्द्र
  • वीडियो डायरेक्टर: पवन पाल

यह भी पढ़ें- Samar Singh New Bhojpuri Song: समर सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘बलमुआ बागी भइल बा’ रिलीज, नैंसी यादव ने नीली साड़ी में ढाया कहर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola