काजल राघवानी को ‘आशिक आवारा’ से किया गया था आउट, आम्रपाली थी वजह... भड़के निरहुआ तो प्रोड्यूसर ने खोला राज

Updated:
विज्ञापन

आम्रपाली दुबे निरहुआ और काजल राघवानी, फोटो- इंस्टाग्राम

काजल राघवानी ने एक बार फिर आम्रपाली दुबे और निरहुआ पर इल्जाम लगाया है. उनका दावा है कि आशिक आवारा फिल्म के एक गाने से उन्हें हटा दिया गया था.

विज्ञापन

भोजपुरी इंडस्ट्री में काजल राघवानी, निरहुआ और आम्रपाली दुबे एक बार फिर पुराने विवाद को लेकर आमने-सामने नजर आ रहे हैं. ‘आशिक आवारा’ से जुड़े एक सवाल ने बातचीत का रुख ही बदल दिया और मामला इतना गरमा गया कि प्रोड्यूसर को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी.

विज्ञापन

Kajal Raghwani On Amrapali Dubey: क्या आम्रपाली की वजह से काजल को निरहुआ के फिल्म से किया गया आउट

भोजपुरी बवाल का नया प्रोमो सामने आया है. जिसमें काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे पर एक इल्जाम लगाती हैं. वह कहती हैं कि 'आशिक आवारा' नाम की फिल्म में मेरा एक सॉन्ग था, लेकिन आपके कहने पर वो चेंज हुआ. इसपर आम्रपाली भड़क जाती हैं और कहती हैं कि प्रोड्यूसर को टेबल पर लेकर आओ. फिर होस्ट शुभांकर मिश्रा कहते हैं, आशिक आवारा के प्रोड्यूसर प्रेम जी यहां बैठे हैं, आप काजल जी उनसे बात कर लीजिए.

View on Instagram

Niahua On Kajal Raghwani Allegations: निरहुआ के सवाल पर काजल की बोलती हुई बंद

फिर क्या था निरहुआ सवाल करते हैं कि आप बताइये कौन सा गाना था, जो आप काजल पर करने वाले थे और मेरे कहने पर आम्रपाली जी को ले लिया. फिर प्रोड्यूसर कहते हैं कि ये सब कौन बोला था. इस पर काजल कहती हैं, 'वही वही'. फिर मैदान में आम्रपाली आती हैं और कहती है, 'यहां का हर एक व्यक्ति गलत है और वो एक मात्र सही है.' फिर प्रेम जी फाइनली चुप्पी तोड़ते हैं कि ये बातें झूठ हैं और अगर आपने पास कोई सबूत है, तो दिखाओं. इससे पहले निरहुआ पर पाखी हेगड़े ने भी इल्जाम लगाया था. उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता काफी पर्सनल था और एक्टर ने उनसे शादी करने तक की बात कही थी. इस शो में पावरस्टार पवन सिंह भी नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: पाखी हेगड़े ने निरहुआ संग रिश्ते पर खोला राज, शादी के सवाल पर दिया चौंकाने वाला जवाब, फिर हुई ऐसी एंट्री

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Bawaal: "सबूत दिखाओ या नौटंकी बंद करो" काजल राघवानी के 'औकात' वाले आरोप पर गुस्से से लाल हुए निरहुआ


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola