चांदनी सिंह हुईं बेवफा तो पवन सिंह ने कहा 'आंख ना मिला पईबू हो', फैंस के बीच वायरल हो रहा यह गाना... VIDEO
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 May 2020 2:18 PM
Pawan Singh- भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्में इंटरनेट पर खूब धूम मचाते हैं. हाल ही में पवन सिंह के नये गाने 'मीठा मीठा बथे कमरिया' को यूट्यूब पर 5 मिलियन से अधिक व्यूज मिला है. अब लॉकडाउन में उनका एक और गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं. इस गाने का नाम है 'आंख ना मिला पईबू हो'. गाने को पवन सिंह और चांदनी शर्मा पर फिल्माया गया है.
Ankh Na Mila Paibu Ho bhojpuri song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने इंटरनेट पर खूब धूम मचाते हैं. हाल ही में पवन सिंह के नये गाने ‘मीठा मीठा बथे कमरिया’ को यूट्यूब पर 5 मिलियन से अधिक व्यूज मिला है. अब लॉकडाउन में उनका एक और गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं. इस गाने का नाम है ‘आंख ना मिला पईबू हो’ (Ankh Na Mila Paibu Ho). गाने को पवन सिंह और चांदनी शर्मा पर फिल्माया गया है.
Also Read: पवन सिंह के इस गाने ने मचाया बवाल, लॉकडाउन के बीच हुआ वायरल
भोजपुरी पावर स्टार का ‘आंख ना मिला पईबू हो’ गाना सोशल मीडिया पर खूब सर्च किया जा रहा है. इस गाने में उनका इमोशनल अंदाज नजर आ रहा है. पवन सिंह ने इस गाने में आवाज देने के साथ परफॉर्म भी किया है. चांदनी सिंह के साथ उनकी जोड़ी खूब जम रही है. वहीं, गाने को आजाद सिंह ने लिखा है. जबकि संगीत छोटे बाबा ने दिया है. आदिशक्ति फिल्मस के बैनर तले यह गाना रिलीज हुआ है.
वहीं, हाल ही में पवन सिंह के नये गाने ‘मीठा मीठा बथे कमरिया’ को यूट्यूब पर 5 मिलियन से अधिक व्यूज मिला है. ‘मीठा मीठा बथे कमरिया गाने’ को पवन सिंह ने गाया है. इस गाने को गीतकार अरुण बिहारी ने लिखा है और संगीत से आशीष वर्मा ने सजाया है. दीपक सिंह ने इसकी परिकल्पना की है. इस गाने में उनके साथ एक्ट्रेस काजल राघवानी भी हैं, लेकिन अभी तक सिर्फ इसका ऑडियो ही सामने आया है. वहीं, इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे है. इस वीडियो में पवन के साथ जानी-मानी एक्ट्रेस काजल राघवानी भी हैं.
Also Read: रितेश पांडे का पहला इंटरनेशनल भोजपुरी गाना ‘लचके कमरिया’ मचा रहा तहलका, देखें VIDEO
इस बीच भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर रितेश पांडे का नया गाना रिलीज होते के साथ ही धूम मचा रहा है. उनका नया गाना लचके कमरिया यूट्यूब पर छाया हुआ है. इस गाने में रितेश के साथ मधु शर्मा भी हैं. फैंस को गाने में उन दोनों की जोड़ी खूब भा रही है. लचके कमरिया’ गाना यशी फिल्म्स के ऑफिशियल वीडियो यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










