'भूल-चूक माफ करना मइया...', पहली बार छठ व्रत रख भावुक हुईं काजल राघवानी, पोस्ट में कही दिल की बात
पहली बार छठ व्रत रख रहीं काजल राघवानी
Bhojpuri Actress Kajal Raghwani Chhath Vrat: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी पहली बार छठ व्रत रख रही हैं. उन्होंने ओखली-मूसल से गेहूं कूटते हुए तस्वीरें शेयर कीं और छठी मइया से आशीर्वाद मांगा.
यूपी, बिहार और झारखंड में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर हैं. घरों में पूजा और प्रसाद बनाने की तैयारी चल रही है. इस बीच भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी (Kajal Raghwani) भी अपने पहले छठ व्रत को लेकर चर्चा में हैं.
उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह छठ की तैयारियों में पारंपरिक तरीके से हाथ बंटाती नजर आ रही हैं.
ओखली-मूसल से गेहूं कूटती दिखीं काजल
आपको बता दें कि काजल राघवानी की एक तस्वीर में वह साड़ी पहने ओखली और मूसल से गेहूं कूटती दिखाई दे रही हैं. छठ पूजा में प्रसाद बनाने के लिए गेहूं को साफ करने और सुखाने की परंपरा है.
इसी गेहूं से ठेकुआ समेत कई प्रसाद तैयार किए जाते हैं. तस्वीर में काजल के आसपास कुछ बच्चे भी खड़े नजर आ रहे हैं. उनका यह अंदाज छठ की पारंपरिक तैयारियों की झलक दिखाता है.
पहले छठ व्रत पर लिखी दिल की बात
ऐसे में काजल ने अपनी पोस्ट में बताया कि वह पहली बार इस महापर्व का हिस्सा बन रही हैं और जीवन का पहला छठ व्रत रख रही हैं. उन्होंने लिखा, 'पहला छठ व्रत है, भूल-चूक माफ. पहली बार इस महापर्व का हिस्सा बनकर खुद को धन्य महसूस कर रही हूं.'
अभिनेत्री ने छठी मइया और सूर्य देव की कृपा से इस पावन सफर की शुरुआत होने की बात कही. साथ ही उन्होंने मन में श्रद्धा और विश्वास के साथ छठी मइया से आशीर्वाद मांगा. पोस्ट के आखिर में उन्होंने 'जय छठी मइया' लिखा.
ये भी पढ़ें: फिल्मों के बाद डिजिटल दुनिया में आमिर खान की एंट्री, फरहान अख्तर के साथ मिलकर बनाएंगे नया प्लेटफॉर्म
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए