अक्षरा सिंह से गायक रितेश पांडेय ने थाने में मांगी माफी, एक्‍ट्रेस ने लगाया था मारपीट- अभद्रता का आरोप

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 May 2020 12:57 PM

विज्ञापन

Akshara Singh- और भोजपुरी गायक रितेश पांडेय ने एक साथ कई हिट गाने दिए हैं, लेकिन अब उनके बीच दूरियां बढ़ गई हैं. हाल ही में अक्षरा ने सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक रितेश पांडेय के खिलाफ शिकायत की थी. एक्ट्रेस ने रितेश पर आरोप लगाया कि रितेश ने उनके साथ अभद्रता की थी. साथ ही ये भी आरोप लगाया रितेश ने उनके साथ अभद्रता की और उन्‍हें मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी थी. हालांकि बाद में रितेश ने सारनाथ थाने के आशापुर चौकी में अक्षरा से माफी मांग ली और यह मामला शांत हुआ.

विज्ञापन

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और भोजपुरी गायक रितेश पांडेय (Ritesh Pandey) ने एक साथ कई हिट गाने दिए हैं, लेकिन अब उनके बीच दूरियां बढ़ गई हैं. हाल ही में अक्षरा ने सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक रितेश पांडेय के खिलाफ शिकायत की थी. एक्ट्रेस ने रितेश पर आरोप लगाया कि रितेश ने उनके साथ अभद्रता की थी. साथ ही ये भी आरोप लगाया रितेश ने उनके साथ अभद्रता की और उन्‍हें मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी थी. हालांकि बाद में रितेश ने सारनाथ थाने के आशापुर चौकी में अक्षरा से माफी मांग ली और यह मामला शांत हुआ.

Also Read: रितेश पांडे का पहला इंटरनेशनल भोजपुरी गाना ‘लचके कमरिया’ मचा रहा तहलका, देखें VIDEO

जानें पूरा मामला

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह का तिलमापुर में स्थित एक स्टूडियो है, जहां शूटिंग के लिए आई थी. अक्षरा सिंह ने शनिवार रात थाने पर शिकायत की थी. एक्‍ट्रेस ने अपनी शिकायत में कहा कि, स्टूडियो में गायक रितेश ने उनके ऊपर अपशब्दों का प्रयोग किया. प्लास्टिक की कुर्सी से हमला करने और जान से मारने की धमकी दी. मामला थाने पहुंचने पर एसएसपी के संज्ञान में आया. एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने जांचकर शिकायत दर्ज करने का निर्देश दिया. सारनाथ थाने में आकर रितेश को अपना पक्ष रखने को कहा गया है.

रितेश ने अक्षरा से मांगी माफी

जिसके बाद रितेश थाने आए और घंटों अक्षरा के आने का इंतजार करते रहे. इंस्पेक्टर सारनाथ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शाम के समय आशापुर पुलिस चौकी पर अक्षरा और रितेश की लंबी बातचीत हुई. रितेश ने अक्षरा से माफी मांगी तो उन्होंने माफ कर दिया. इसके बाद अक्षरा ने कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती हैं और तहरीर वापस ले रही हैं. इसके बाद मामला जाकर मामला शांत हुआ. इंस्पेक्टर सारनाथ के अनुसार, दोनों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस तरह के प्रकरण की पुनरावृत्ति होगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola