एक से बढ़कर एक रोमांटिक फोटोज, खेसारी-आकांक्षा की केमिस्ट्री ने मचाया तहलका

Updated:
विज्ञापन

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की रोमांटिक तस्वीर, फोटो- इंस्टाग्राम

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की रोमांटिक तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. ये फोटोज एक्ट्रेस ने खेसारी के जन्मदिन पर शेयर की है. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन भी प्यारा सा लिखा है.

विज्ञापन

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इंडस्ट्री के सबसे ट्रेंडिंग स्टार्स में शुमार हैं. उनके गाने और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार धमाल मचाते रहते हैं. आज 15 मार्च को खेसारी अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर फैंस से लेकर भोजपुरी सेलेब्स तक उन्हें ढेरों बधाई दे रहे हैं. इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने खेसारी को बेहद अलग अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खेसारी के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं और फैंस के बीच काफी चर्चा में आ गई.

विज्ञापन

आकांक्षा पुरी ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

खेसारी लाल यादव के साथ फोटोज शेयर कर आकांक्षा पुरी ने कैप्शन में लिखा, “आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं खेसारी जी. भगवान आपको हमेशा स्वस्थ और खुश रखें और आपके हर सपने पूरे हों. आप हमेशा लोगों के दिलों पर राज करते रहें. मेरे जानने वाले सबसे सुंदर, सबसे एनर्जेटिक, सबसे प्रतिभाशाली और सबसे फिट आदमी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. ढेर सारा प्यार खेसारी जी, खुश रहें और हमेशा खुश रहें सुपरस्टार.”

खेसारी और आकांक्षा की नजदीकियों पर चर्चा

आकांक्षा और खेसारी लाल यादव की नजदीकियों को लेकर हमेशा चर्चा रहती रही है. इससे पहले दोनों का जिम से एक वीडियो भी वायरल हुआ था. हालांकि दोनों ने बार-बार साफ किया है कि उनकी दोस्ती ही इतनी खास है और कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है.

खेसारी लाल यादव की पर्सनल लाइफ

खेसारी लाल यादव पहले से शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी का नाम चंदा देवी है. कपल के दो बच्चे भी हैं. पहले खबरें आई थीं कि उनका एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ अफेयर रहा था. काजल का दावा था कि खेसारी ने उनसे शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, खेसारी ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा था कि यह सारी बातें सही नहीं हैं और उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं.

यह भी पढ़ें- खेसारी लाल- नीलम गिरी का ‘कमर डैमेज’ ने मचाया धमाल, एक्ट्रेस की अदाओं ने लगाया आग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola