रिलीज से पहले प्रोमो पार्टी में दिखा भोजपुरी फिल्‍म ”राज तिलक” के सितारों का जलवा

Updated:
विज्ञापन

भोजपुरी फिल्म निर्माता प्रदीप शर्मा और निर्देशक रजनीश मिश्रा की जोड़ी एक और फिल्‍म लेकर तैयार है, जिसका नाम है ‘राज तिलक’. बाबा मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के बनैर तले बनी यह फिल्‍म 12 जुलाई से पूरे देश में रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले फिल्‍म को लेकर एक भव्‍य प्रमोशनल पार्टी का आयोजन किया गया. […]

विज्ञापन

भोजपुरी फिल्म निर्माता प्रदीप शर्मा और निर्देशक रजनीश मिश्रा की जोड़ी एक और फिल्‍म लेकर तैयार है, जिसका नाम है ‘राज तिलक’. बाबा मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के बनैर तले बनी यह फिल्‍म 12 जुलाई से पूरे देश में रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले फिल्‍म को लेकर एक भव्‍य प्रमोशनल पार्टी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

इस पार्टी में फिल्‍म अभिनेता अरविंद अकेला कल्‍लू, अवधेश मिश्रा, पद्म सिंह, खुद निर्माता-निर्देशक और पीआरओ रंजन सिन्‍हा समेत फिल्‍म से जुड़े तमाम लोग मौजूद रहे हैं, जहां प्रदीप शर्मा ने फिल्‍म ‘राज‍ तिलक’ को भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में सब्‍जेक्‍ट बेस्‍ड फिल्‍म निर्माण का एक सार्थक प्रयास बताया. उन्‍होंने कहा कि भीड़ से अलग ‘राज‍ तिलक’ एक सब्‍जेक्‍ट प्रधान फिल्‍म है, जिसमें कलाकारों का चयन का आधार कहानी का किरदार है. इसलिए हम कह सकते हैं कि फिल्‍म का हीरो सब्‍जेक्‍ट है, जिसे कल्‍लू समेत तमाम कलाकारों ने बखूबी जिया है.

‘राज‍ तिलक’ की कहानी बिहार-यूपी में होने वाले वर्चस्‍व की लड़ाई पर बेस्‍ड है. इस फिल्म में कल्‍लू के अलावा अवधेश मिश्रा, पद्म सिंह, संजय पांडेय, सुशील सिंह, आनंद मोहन, देव सिंह, सुबोध सेठ, रोहित सिंह मटरू, सोनालिका, ज्योति पांडेय, अनिता रावत, पप्पू यादव, अरुण सिंह भोजपुरिया काका और राजीव यादव भी फिल्‍म में नजर आयेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola