ePaper

TRP Report : 'अनुपमा' ने फिर से मारी बाजी, बना नंबर 1 शो, टॉप-5 में लौटा Indian Idol 12, यहां देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 04 Jun 2021 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
TRP Report : 'अनुपमा' ने फिर से मारी बाजी, बना नंबर 1 शो, टॉप-5 में लौटा Indian Idol 12, यहां देखें पूरी लिस्ट

TRP Report Week 21, 2021: 21वें हफ्ते की बार्क टीआरपी रिपोर्ट आ गई है, जिसमें एक बार फिर से स्टार प्लस का शो अनुपमा सबसे आगे निकल गया है. रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) फिर से नंबर-1 बन गया है. रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' ने इस बार लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. यहां देखें टॉप 5 सीरियल्स की लिस्ट...

विज्ञापन

TRP Report Week 21, 2021: 21वें हफ्ते की बार्क टीआरपी रिपोर्ट आ गई है, जिसमें एक बार फिर से स्टार प्लस का शो अनुपमा सबसे आगे निकल गया है. रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर ‘अनुपमा’ (Anupamaa) फिर से नंबर-1 बन गया है. रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ ने इस बार लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. यहां देखें टॉप 5 सीरियल्स की लिस्ट…

Anupamaa

रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे का शो अनुपमा पिछले तीन हफ्ते से टॉप से गिरकर दूसरे नंबर पर पहुंच गया था. लेकिन इस बार शो नें शानदार कमबैक किया और नंबर 1 पर आ गया. शो का ट्रैक काफी मजेदार चल रहा है. लेटेस्ट ट्रैक में काव्या और वनराज की शादी हो जाती है. अनुपमा अपनी बीमारी से अकेले लड़ रही है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

पिछले हफ्ते स्टार प्लस का शो गुम है किसीकी प्यार में टॉप पर था, लेकिन इस हफ्ते ये खिसक कर दूसरे स्थान पर आ गया. शो में नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा लीड रोल में नजर आ रहे हैं. शो में इन दिनों साई और विराट देवी ताई को अपनी बेटी से मिलाने का प्लान बनाते है और इसमें सफल भी हो जाते है. आने वाला एपिसोड काफी रोमांचक होने वाला है.

Imlie

सुबुंल तौकीर खान, गशमीर महाजनी और मयूरी देशमुख का सीरियल इमली इस बार भी तीसरे नंबर पर बना हुआ है. इमली का ट्रैक दर्शकों को बांधे हुए है. इन दिनों शो मालिनी के सामने राज खुल जाता है कि इमली उसकी छोटी बहन है. मालिनी इमली से वादा करती है कि वो उसे सबकुछ उसके हिस्से का दिलाकर रहेगी.

Also Read: Bollywood & TV LIVE Updates : पिता बनने वाले हैं एक्टर अपारशक्ति खुराना, मीरा राजपूत की ग्लैमरस तसवीर वायरल

Indian Idol 12

रियलिटी शो इंडियन आइडल इन दिनों विवादों से घिरा हुआ है और इसका फायदा शो को हुआ. इस बार शो चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा. हालांकि पिछले बारे ये लिस्ट ये गायब था. आने वाले एपिसोड में दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान आने वाली है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 12 सालों से दर्शकों का मनोंरजन कर रहा है. शो की लोकप्रियता अभी भी पहले जैसा ही है तभी तो शो हमेशा टॉप 5 में शामिल रहती है. इस बार भी तारक शो पांचवें नंबर पर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola