‘मुझे बदनाम करके खुद को सती-सावित्री साबित करना चाहती है’, Rashami Desai के आरोपों पर Arhaan Khan ने तोड़ी चुप्पी

Rashami Desai ने अरहान को लेकर लाइव चैट में कई बातें कहीं थी. अब अरहान ने खुद इस पर अपना रिएक्शन दिया है और उन्होंने रश्मि को लेकर कई बातें साफ कर दी हैं.
पिछले कुछ दिनों से टीवी एक्टेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. पहले खबर आई थी कि रश्मि के एक्स बॉयफ्रेंड अरहान खान (Arhaan Khan) ने उनके बैंक अकाउंट से 15 लाख रुपये निकाले हैं. जिसके बाद हाल ही में रश्मि ने अरहान को लेकर लाइव चैट में कई बातें कहीं थी. अब अरहान ने खुद इस पर अपना रिएक्शन दिया है और उन्होंने रश्मि को लेकर कई बातें साफ कर दी हैं. उन्होंने कहा वह हमदर्दी के लिए वुमन कार्ड खेल रही हैं.
द टाइम्�� ऑफ इंडिया को दिये एक इंटरव्यू में अरहान खान ने रश्मि देसाई को लेकर कई बातें की. अरहान ने कहा, ‘उन्होंने माना कि हम लिव-इन रिलेशनशिप में थे. तो, वह उस समय क्यों खामोश थीं जब बिग बॉस हाउस में उनके घर की चाबियों का जिक्र आया? तब क्यों नहीं कहा हम एक साथ रहते हैं? मेरे पर उनका फायदा उठाने का आरोप लग रहा है, यहां तक कि मेरे परिवार को भी इस विवाद में घसीटा गया. मैं साफ करना चाहूंगा कि मेरा परिवार कभी भी रश्मि देसाई के घर में नहीं रहा. इसकी वजह है कि वह मेरी इस रिलेशनशिप के खिलाफ थे. मैं इस पर अभी तक इसलिए खामोश था कि मैं बातों को सार्वजनिक तौर पर नहीं लाना चाहता था.’
अरहान खान ने बैंक स्टेटमेंट को लेकर भी अपनी राय रखी. वह बोले, ‘उन्होंने इस मामले में तिल का ताड़ बनाया और मुझ पर 15 लाख की हेराफेरी का आरोप लगाया. आप जानते हैं अगर उनके द्वारा साइन किया गया चेक नहीं है तो मैं उनके बैंक से एक रुपये भी नहीं निकाल सकता. मैं उनके बिहाफ पर इसे साइन नहीं कर सकता. अगर बेनामी आठ लाख रुपये के हस्तांतरण की बात है तो यह पैसे रश्मि के चार्टर्ड एकाउंटेंटो को गए हैं. मेरे पास अपने दावे के पुख्ता सुबूत हैं. मैंने उनके इशारे पर काम किया और बिग बॉस में जाने से पहले जिन लोगों को देने के लिए कहा था, उन्हें ही दिया.
यह आरोप एकदम निराधार हैं. यह मुझे बदनाम करने और खुद को सती सावित्री बताने के लिए है. वह हमदर्दी के लिए वूमन कार्ड खेल रही हैं. यही वह घर के अंदर भी कर रही थीं.’
Also Read: Lockdown में वायरल हो रहा Amrapali Dubey का डांस वीडियो, बोल्ड अदाओं से लगा रही आग
बता दें कि रश्मि ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अरहान को फोन गिफ्ट किया था और उस फोन पर अपना थंबप्रिंट लगाया था. इस पर अरहान ने कहा, ‘रश्मि ने मुझे कभी फोन नहीं दिया. हां, मेरे फोन में रश्मि का थंबप्रिंट था क्योंकि रश्मि अपने पास्ट की वजह से मुझे लेकर इंसिक्योर थी. हालांकि मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं थी.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










