ePaper

Anupamaa Upcoming Twist:अनुपमा की वजह से सुलझा मालविका-अनुज का झगड़ा, वनराज के दिमाग में चल रहा नया प्लान

Updated at : 03 Jan 2022 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa Upcoming Twist:अनुपमा की वजह से सुलझा मालविका-अनुज का झगड़ा, वनराज के दिमाग में चल रहा नया प्लान

शो अनुपमा में मालविका और अनुज का ट्रैक काफी इमोशनल चल रहा है. अनु दोनों भाई- बहन के बीच सुलह कराती है. वहीं वनराज के दिमाग में कुछ चल रहा है.

विज्ञापन

Anupamaa Upcoming Twist: टीवी शो ‘अनुपमा’ का ट्रैक काफी मजेदार औऱ दिलचस्प होते जा रहा है. मालविका के आने से शो में नया टर्न आया है. क्रिसमस पार्टी के दौरान शाह परिवार के सामने राज खुलता है कि अनुज उसका अपना सगा भाई नहीं है. मालविका उसके गिफ्ट को देखकर काफी नाराज हो जाती है औऱ रोने लगती है.

अनुपमा के नये एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज से गुस्सा हुई मालविका को अनुपमा काफी समझाती है औऱ दोनों के बीच पैच अप करवाती है. अनुज, मालिवका, जीके जब सब एक दूसरे को इमोशनली गले लगाते हैं, तब अनुज, अनुपमा को अपने साइड खींच लेता है. काव्या अनु को कपाड़िया फैमिली को गले लगाते देखकर हैरान हो जाती है.

काव्या, वनराज को उसकी योजना को साकार करने के लिए बधाई देती है और कहती कि कपाड़िया बिजनेस रियल में उसकी साथी मालविका का है. वह काव्या को कहता है कि तुम्हारी घटिया सोच. इधर, अनुज, अनु को समझाने कहता है कि वो घर लौट आए. इसपर अनु उसकी मदद के लिए हामी भरती है. मालविका को सोता देख अनुज कहता है कि वह उसे सुबह ले जाएगा.

Also Read: Anupamaa Upcoming Twist: अनुज का सबसे बड़ा राज खुलेगा शाह परिवार के सामने, शो में होगा बड़ा धमाका

अनुज और अनुपमा सड़क पर चलते हुए बात करते हैं. वह अनुपमा से पूछता है कि क्या उसे अजीब नहीं लगा जब उसने ग्रुप हग करते हुए उसे खींच लिया. इस वजह से अनुज उससे माफी मांगता है. वहीं, प्रापर्टी के जले हुए पेपर को देखकर वनराज कुछ सोचता है. हालांकि वनराज ये राज जानकर क्या करता है, ये आगे देखने पर ही पता चलेगा.

अबतक आपने देखा कि क्रिसमस पार्टी में ये राज खुलता है कि अनुज कपाडिया द्वारा गोद लिया गया था. अनुज और मालविका सगें भाई- बहन नहीं है. इस बात पर मालविका नाराज हो जाती है औऱ काफी इमोशनल भी. मालविका कहती है कि उसने कभी ऐसा नहीं सोचा कि वो उसका भाई नहीं है. वहीं, ये राज सुनकर शाह परिवार के होश उड़ जाते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola