Anupamaa Spoiler Alert: अनुज कपाड़िया के ऑफर के लिए अनुपमा ने भरी हामी, अब आगे कौन सा फैसला लेगा वनराज?
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Sep 2021 9:04 AM
सीरियल अनुपमा में नया मोड़ आने वाला है. अनुपमा आखिरकार अनुज कपाड़िया के बिजनेस पार्टनरशिप के ऑफर को स्वीकार कर लेती है और शाह परिवार को मिठाई भी भेजती है.
Anupamaa Spoiler Alert: सीरियल अनुपमा एक बार फिर से इस हफ्ते टीआरपी रेस में नंबर एक पर है. अनुपमा का ट्रैक दर्शकों को काफी दिलचस्प लग रहा है. अनुपमा को अनुज कपाड़िया बिजनेस पार्टनर बनने का ऑफर देता है और इसे लेकर वो अभी सोच ही रही है. वनराज, बा औऱ पारितोष चाहते है वो इसे मना कर दें. लेकिन देविका उसे समझाती है और अपना स्टैंड लेने के लिए कहती है.
आने वाला एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है. अनुपमा अनुज कपाड़िया की बिजनेस पार्टनरशिप को स्वीकार करती है, जिससे वनराज, बा और परितोष दंग रह जाते हैं. वहीं, पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अनुज के ऑफर की वजह से घर में खूब ड्रामा हुआ था. वनराज अनुपमा से कहता है किवो कॉलेज में अनुज की क्रश थी इसलिए उसने उसे जॉब का ऑफर किया.
आगामी एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज अनुपमा से कहता है कि उसे पार्टनरशिप के लिए ना कहना होगा. अनुपमा उसे याद दिलाती है कि वह उसे ऐसा कुछ करने के लिए नहीं कह सकता क्योंकि वह अब उसका पति नहीं है. बा अनुपमा से कहते है कि पराये मर्द के साथ काम करना ठीक नही है.
Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की नायरा कर रही हैं शादी? जानिए क्या है सच्चाई
वहीं, अनुपमा आखिरकार अनुज कपाड़िया के बिजनेस पार्टनरशिप के ऑफर को स्वीकार कर लेती है और शाह परिवार को मिठाई भी भेजती है. जब वनराज पूछता है कि वे किस लिए हैं, तो वह उन्हें बताती है क्योंकि उसने पार्टनरशिप स्वीकार कर ली है. अनुपमा वनराज की जेब से एक कलम लेती है और कागजों पर हस्ताक्षर करती है.
पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा वनराज की बातों से काफी परेशान होती है. देविका उसे समझाती है कि उसे अपना फैसला खुद लेना चाहिए और अपने लिए जीवन जीना चाहिए. वह अनुपमा को यह भी बताती है कि वनराज, बा या परितोष ने कभी उसका समर्थन नहीं किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










